फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Harassment, stone pelting and firing on women during wedding ceremony

Meerut News: शादी समारोह में महिलाओं पर कसीं फब्तियां, पथराव और फायरिंग

Fri, 22 Nov 2024 04:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Harassment, stone pelting and firing on women during wedding ceremony
लिसाड़ी गेट के समर गार्डन में शादी समारोह में हुए पथराव और फायरिंग में घायल फैजान
मेरठ। लिसाड़ी गेट के समर गार्डन में निकाह समारोह में दूल्हे की सलामी के दौरान दो युवकों ने महिलाओं पर फब्तियां कस दीं। इसका दुल्हन पक्ष ने विरोध कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। देखते ही देखते पथराव हो गया। छह राउंड फायरिंग हुई। संघर्ष में दो भाई घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाने पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

समर गार्डन में बृहस्पतिवार रात फारूख की बेटी गुलिस्ता का निकाह था। रोहटा से बरात आई थी। निकाह के बाद सलामी की रस्म पर दूल्हा-दुल्हन के घर पहुंचा। महिलाएं रस्म अदा कर रही थी। इसी दौरान अली व आहत यहां पहुंच गए। उन्होंने महिलाओं पर कमेंट्स कर दिया। फारूख के भतीजे फैजान व वसीम निवासी ढिकौली ने दोनों को बाहर निकाल दिया। इसके बाद कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बीच बचाव कर लोगों ने दोनों को बाहर भेज दिया। आरोप है कि अली व आहत ने अपने 25-30 दोस्तों को बुला लिया। उन्होंने आते ही फैजान, वसीम व अन्य लोगों पर लाठी डंडों व धारदार हथियारों से हमला किया। दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद पथराव हो गया। एक पक्ष ने फायरिंग भी कर दी। इसमें फैजान चाकू लगने व उसका छोटे भाई ईशान पथराव में घायल हो गया। फायरिंग से अफरातफरी मच गई। लोग अपने घरों के अन्दर छिप गए। सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। इस दौरान सभी आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने परिजनों की मदद से घायल फैजान व ईशान को प्यारे लाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed