{"_id":"5a89cbf14f1c1bcb268baaac","slug":"har-roj-haadse-fir-bhi-nahi-liya-sabak","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर रोज हादसे, फिर भी नहीं ले रहे सबक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर रोज हादसे, फिर भी नहीं ले रहे सबक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर रोज हादसे हो रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी दो पहिया वाहन चालक सबक नहीं ले रहे। बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाए जा रहे हैं तो तीन सवारी भी दो पहिया भी कम मुसीबत नहीं है। चाहे छात्राएं हो या फिर महिलाएं। अधिकांश महिलाएं भी ट्रैफिक पुलिस के नियम तोड़ रहे हैं।
ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों की बात करें तो प्रत्येक दिन जिले में हादसे होते हैं। औसतन जहां एक दिन में एक व्यक्ति की की जान सड़क हादसे में होती है तो दो व्यक्ति घायल भी होते हैं। इसके बाद भी दो पहिया वाहन चलाते समय न तो ट्रैफिक नियमों का पालन किया जा रहा और ही सबक लिया जा रहा।
महिलाएं भी तोड़ती हैं नियम
दोपहिया वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियम तोड़ने पर महिलाएं भी कम नहीं है। अभी तक ट्रैफिक में महिला पुलिस की तैनाती नहीं थी, जिसके बाद पुलिस अफसर यह कहते थे कि उन्हें कैसे जागरूक किया जाए। लेकिन दस दिन पहले ट्रैफिक में 34 महिला कांस्टेबलों की तैनाती की गई थी। ट्रैफिक में स्कूटी भी महिला पुलिस को दी गई है। ऐसे में न तो छात्राओं को जागरूक किया जा रहा और न ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही।
विज्ञापन
इन पर कब होगी कार्रवाई
दो पहिया वाहन चलाते समय नियम तोड़ने पर पुलिस भी कम नहीं है। वर्दी में बिना हेलमेट के पुलिसकर्मी दो पहिया वाहन चलाते हैं। ऐसे में इन पर कौन कार्रवाई करेगा। ट्रैफिक पुलिस भी इन पुलिसकर्मियों पर क ार्रवाई के नाम पर चुप्पी साध लेती है।
सख्ती से चलाया जाएगा अभियान
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई का कहना है कि इस समय ट्रैफिक पुलिस वीआईपी ड्यूटी में लखनऊ भी गई है। राष्ट्रोदय कार्यक्रम के बाद हेलमेट को लेकर ट्रैफिक पुलिस सख्ती से अभियान चलाएगी। इस समय भी लगातार नियम तोड़ने वालों के चालान काटे जा रहे हैं।