फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hapur Adda will be seen in a new form, traders will not be harmed

नए स्वरूप में दिखेगा हापुड़ अड्डा...व्यापारियों ने दी सहमति

Wed, 27 Aug 2025 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Hapur Adda will be seen in a new form, traders will not be harmed
हापुड़ अड्डे पर निरीक्षण के दौरान बैठे व्यापारी।
मेरठ। हापुड़ अड्डा चौराहा से हापुड़ तक जाने वाले लोगों को पूरी सड़क जाम मुक्त मिलेगी। इसके लिए संयुक्त व्यापार संघ के साथ एडीएम सिटी और एनएचएआई के अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान व्यापारियों ने सहमति दी। इस मार्ग पर सिर्फ आठ से दस व्यापारियों को अपनी दुकानों के शटर को एक फीट पीछे करना होगा। संयुक्त व्यापार संघ महामंत्री दलजीत सिंह सहित अन्य व्यापारियों ने इस पर खुशी जताई।
विज्ञापन

मेरठ से हापुड़ तक सड़क का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इस संबंध में हापुड़ अड्डा से कमेला पुलिया तक सड़क की चौड़ाई अनुमानित 36 मानी गई है। इस संबंध में मंगलवार को एडीएम सिटी के साथ एनएचएआई के अधिकारियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री दलजीत सिंह ने बताया कि मार्ग पर व्यापारियों के द्वारा कोई अतिक्रमण नहीं किया गया है। हापुड़ अड्डा से कमेला पुलिया के बाद डिवाइडर है। एक तरफ 18.90 मीटर सड़क है और दूसरी तरफ 16.50 मीटर सड़क है। ऐसे में सिर्फ आठ से दस दुकान हैं जिन्हें अपने शटर को एक फीट पीछे करना है। उन्होंने कहा कि लिंटर नहीं तोड़े जाएंगे। व्यापारियों ने स्वयं स्वीकृति दी है कि अपनी दुकान का शटर एक फीट पीछे कर लेंगे। ऐसे में यह तय है कि हापुड़ अड्डा पूरी तरह जाम मुक्त हो जाएगा। इस दौरान भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, अंकुर गोयल, ललित गुप्ता अमूल, अशोक रस्तोगी, पवन गर्ग आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed