फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Happy Easter 2019, Easter gala traditionally celebrated in Bijnor

हैप्पी ईस्टर 2019: यहां परंपरागत तरीके से मनाया गया ईस्टर पर्व

Sun, 21 Apr 2019 06:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 21 Apr 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
Happy Easter 2019, Easter gala traditionally celebrated in Bijnor
ईस्टर पर्व के अवसर पर लोगों को सम्मानित करते फादर - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में भिक्कावाला के कैथोलिक सेंट मेरी चर्च में ईस्टर पर्व परंपरागत रूप से मनाया गया। इस अवसर पर प्रभु यीशु के जीवन आदर्शों को अपनाकर भाईचारे का समाज बनाने पर बल दिया गया। 

विज्ञापन


भिक्कावाला के कैथोलिक सेंट मेरी चर्च में प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की घटना को एक लघुनाटिका के माध्यम से दिखाया गया। पल्ली पुरोहित फादर जोंस वर्गीस व फादर मैलविन ने विशेष पूजा किया। इस अवसर पर चर्च परिसर में जुलूस भी निकाला गया। देर रात में चर्च में रोशनी की गई। सहायक पल्ली पुरोहित फादर मैलविन ने इस अवसर पर चर्च प्रोविंस के नए पदाधिकारियों को उनकी मिलने वाली जिम्मेदारियों के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में सेंट मेरी कान्वेंट की सिस्टर्स, युवा संगठन व क्षेत्र के ईसाई समुदाय के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 
विज्ञापन


हमें जीवंत प्रभु के आदर्शों को अपनाना है : फादर जोंस वर्गीस 
पल्ली पुरोहित फादर जोंस वर्गीस ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि प्रभु यीशु ने हंसते-हंसते अपने आपको क्रूस पर चढ़ा दिया। कालाहारी पहाड़ी की कष्टकारी यात्रा को सहन करने के बाद वह फिर से दुनिया के कष्टों को दूर करने के लिए हमारे बीच आ गया। वह जीवंत प्रभु हैं। हम उसमें विश्वास है। उसके जीवन आदर्शों को अपनाते हुए जीवन के सभी कष्टों व दुखों से मुक्ति पाते हैं। सभी को उसके आदर्शों पर चलना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया में प्यार और भाईचारे से ही बनेगा आदर्श समाज
सहायक पल्ली पुरोहित फादर मैलविन ने कहा कि सारा संसार आज विभिन्न कष्टों से जूझ रहा है। ऐसे में समाज व दुनिया को भाईचारे और प्यार की आवश्यकता है। प्यार व भाईचारे से एक आदर्श समाज बनता है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed