फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Happy Diwali 2018 Special attention to these things for health

Happy Diwali 2018: धूमधाम से मनाए त्योहार, सेहत के लिए रखें इन बातों का विशेष ध्यान

Tue, 06 Nov 2018 02:11 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 06 Nov 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
Happy Diwali 2018 Special attention to these things for health
फाइल फोटो

दीपों और रोशनी का त्योहार दिवाली अपनी रंगत फिजा में बिखेर चुका है। धूमधड़ाके के बीच एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर दिवाली की शुभकामनाएं दी जा रही है। वहीं दिवाली की ये खुशियां जरा सी नादानी के चक्कर में फीकी न हो जाए, इसका खास ख्याल रखना होगा। इसलिए जरूरत है कि दिवाली पर खास सावधानी रखें। दिवाली पर मिठाई और ड्राईफ्रूट्स का आदान-प्रदान भी खूब होता है। मेहमानों को नाश्ता कराने या उनका मुंह मीठा कराने के चक्कर में खुद बार-बार मिठाइयां न खाएं। ज्यादा मिठाई और मेवे शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

विज्ञापन


अपनाएं ये उपाय
- पटाखों को घर के बाहर खुले मैदान या छत पर ही चलाएं।
- पार्क में पटाखे न चलाएं।
- पटाखों को मोमबत्ती या अगरबत्ती से ही जलाएं।
- पटाखे जलाने के बाद उसे एक जगह ही एकत्र करें, यहां वहां न फेंके।
- फर्स्ट एड बॉक्स अपने पास एकदम तैयार रखें।
- बच्चों को अकेले पटाखे न चलाने दें।
- अधिक आवाज व ज्यादा धुएं के पटाखे न चलाएं।
- अपने पास पानी की बाल्टी भी जरूर रखें।
- पटाखे से जलने वाली जगह पर फौरन बर्नजेल या टूथपेस्ट लगाएं।

यह बरतें सावधानी
- भीड़भाड़ वाली जगहों पर पटाखे न चलाएं
- चुस्त और सूती कपड़े पहन कर पटाखे चलाएं तो बेहतर
- पटाखे चलाने के दौरान नाक पर रुमाल या मास्क पहनें
- आसपास पानी रखें, चश्मा पहनकर पटाखे चलाएं
- अगर जल जाएं तो उस स्थान पर बर्फ लगाएं
- परिजनों की मौजूदगी में ही बच्चे पटाखे चलाएं।

ऐसे करें बचाव

- दमा, मिर्गी, गर्भवती महिलाएं और सांस के मरीज रखें ख्याल।
- अधिक धुएं वाले पटाखे न चलाएं।
- पटाखों के धुएं से बचकर रहें, हो सके तो घर में अंदर ही रहें।
- दमा, सांस रोगी अपने साथ तुरंत एक्टिव इनहेलर जरूर रखें।
- जरा सी भी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
- जरूरी दवाएं भी अपने पास रखें।
- बंद कमरे में पटाखे न जलाएं, पटाखों के धुएं से घुटन हो सकती है।
- गर्भवती महिलाएं केवल फुलझड़ी या अनार ही जलाएं। 

सेहत की सुरक्षा के लिए ये करें
- बार-बार मीठा न खाएं, शुगर के मरीज शुगर फ्री मिठाई ही खाएं।
- मिठाई की जगह पेठा, सोनपापड़ी, फल, चॉकलेट या ड्राइफ्रूट लें।
- अच्छी दुकान की शुद्ध मिठाई ही खरीदें।
- हर बार मेहमानों के साथ खुद भी मीठा न खाएं।
- पांच दिन के पर्व में रोजाना पक्का, गरिष्ठ मसालेदार खाना न खाएं, कुछ हल्का भी बनाएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed