फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hanuman Jayanti... Offer a metal mace to Bajrangbali for Shanti Shanti

Meerut News: हनुमान जन्मोत्सव...शनि शांति के लिए बजरंगबली को भेंट करें धातु की गदा

Thu, 02 Apr 2026 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti... Offer a metal mace to Bajrangbali for Shanti Shanti
अमर उजाला ....हनुमान जयंती के पूर्व संध्या पर सदर चौक स्थित हनुमान मंदिर में पूजन पाठ करते श्रद
श्रीराम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को हनुमान जी का जन्म हुआ। इस दिन हर पूजा का 11 गुना लाभ मिलता है। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार शनि शांति के लिए बजरंग बली को धातु की गदा भेंट करें।
विज्ञापन

इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि इस बार हनुमान जन्मोत्सव पर हस्त नक्षत्र और ध्रुव योग का अद्भुत संयोग है। यह स्थिरता, धैर्य और कार्यों में सफलता के लिए बहुत शुभ है। हनुमान जी इस युग में अजर-अमर हैं। उन्हें संकटमोचन कहा जाता है। हनुमान जी की पूजा करने से आप हर प्रकार के संकट और बाधाओं से मुक्त हो जाते हैं। आचार्य मनीष स्वामी ने कहा कि हनुमान जी पराक्रम, बुद्धि और दयालुता का भंडार हैं। हनुमान जयंती पर कई तरह के उपाय किए जाते हैं। इससे सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

आज विशेष पूजन और अभिषेक होगा
- पंडित संजय त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को हनुमान जी का विशेष पूजन, अभिषेक और शृंगार किया जाएगा। अनेक मंदिरों से यात्राएं निकाली जाएंगी। हवन अनुष्ठान के साथ भंडारे होंगे। ज्योतिषियों के अनुसार हनुमान प्राकट्योत्सव पर मंगल, शनि और राहु-केतु की अनुकूलता के लिए हनुमानजी की आराधना विशेष फलदायी है। शनि की ढैया व साढ़े साती से प्रभावित जातकों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार ग्रहों और सूर्य का युति संबंध
आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि हनुमान जी के प्राकट्य दिवस पर चार ग्रहों और सूर्य का युति संबंध बन रहा है। यह अत्यंत श्रेष्ठ योग है। इसमें विशिष्ट उपासना अत्यंत लाभकारी है। मान्यता यह भी है कि हनुमान जी की प्रसन्नता से मंगल, शनि, राहु, केतु का अरिष्ट भंग हो जाता है। इसलिए हनुमान जी के विभिन्न स्तोत्र पाठ से उपासना करनी चाहिए।
शनि देव और मंगल ग्रह करें शांत
- आचार्य चंडी प्रसाद ने बताया कि जिन लोगों की जन्म कुंडली में शनि देव और मंगल ग्रह अशुभ फल दे रहे हैं तो वे लोग इस दिन हनुमान जी की पूजा से ग्रहों की अशुभता को दूर कर सकते हैं। हनुमान जी को शनि देव ने वचन दिया है कि वे हनुमान भक्तों को परेशान नहीं करेंगे। इसलिए शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के दौरान हनुमान जी की पूजा करने की सलाह दी जाती है।

बजरंग बली को चढ़ाएं चोला
हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान जी को चोला, लाल ध्वज, गुड़ का रोट (मीठी रोटी) चढ़ाने, संन्यासियों को भोजन कराने, पीपल के वृक्ष को जल, पशु-पक्षियों को दाना-पानी अर्पित करने से शनि, मंगल और राहु की खराब स्थिति सुधरती है।

हनुमान जी को प्रसन्न करने के राशि के अनुसार मंत्र
मेष राशि के लिए ॐ सर्वदुखहराय नम:

वृषभ राशि के लिए ॐ कपिसेनानायक नम:

मिथुन राशि के लिए ॐ मनोजवाय नम:

कर्क राशि के लिए ॐ लक्ष्मणप्राणदात्रे नम:

सिंह राशि के लिए ॐ परशौर्य विनाशन नम:

कन्या राशि के लिए ॐ पंचवक्त्र नम:

तुला राशि के लिए ॐ सर्वग्रह विनाशिनेनमः
वृश्चिक राशि के लिए ॐ सर्वबन्धविमोक्त्रे नम:

धनु राशि के लिए ॐ चिरंजीविते नम:

मकर राशि के लिए ॐ सुरार्चिते नम:

कुंभ राशि के लिए ॐ वज्रकाय नम:

मीन राशि के लिए ॐ कामरूपिणे नम:

अमर उजाला ....हनुमान जयंती के पूर्व संध्या पर सदर चौक स्थित हनुमान मंदिर में पूजन पाठ करते श्रद

अमर उजाला ....हनुमान जयंती के पूर्व संध्या पर सदर चौक स्थित हनुमान मंदिर में पूजन पाठ करते श्रद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed