{"_id":"68d7d4b560639701c6095d74","slug":"hanuman-burnt-lanka-by-setting-his-tail-on-fire-meerut-news-c-42-1-smrt1030-104495-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पूंछ में आग लगाते ही हनुमान ने किया लंका दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पूंछ में आग लगाते ही हनुमान ने किया लंका दहन
Sun, 28 Sep 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 28 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
राम लखन रंगमंच कमेटी के मंच पर अक्षय वध और लंका दहन की लीला का मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। शिव मंदिर रेलवे स्टेशन पर राम लखन रंगमंच कमेटी के मंच पर शनिवार को हनुमान के लंका में विभीषण के यहां पहुंचने, अक्षय का वध करने और लंका दहन की लीला का मंचन किया गया।
अध्यक्ष वीरेंद्र उर्फ कल्लू ने बताया कि कलाकारों ने मंचन करते हुए हनुमान का लंका पहुंचने का मंचन किया। हनुमान माता सीता की खोज करते हुए विभीषण के पास पहुंचते और अपना परिचय देते हैं। विभीषण माता सीता के बारे में हनुमान को जानकारी देते हैं, जिसके बाद अनुमान अक्षय वाटिका में पहुंचते है और माता सीता से भेंट करने के बाद फल खाकर वाटिका उजाड़ने लगते है। रावण का पुत्र अक्षय वहां पहुंचता है और दोनों में युद्ध होता है। हनुमान अक्षय का वध कर देते हैं। इस पर मेघनाथ वहां हनुमान को पकड़ने जाता है और हनुमान को बंदी बना लेता है। रावण हनुमान की पूंछ में आग लगवा देता है, जिसके बाद हनुमान लंका दहन कर देते हैं। लंका दहन के बाद हनुमान माता सीता से मिलकर लौट जाते हैं। मुख्य अतिथि डॉ. विश्व बंधु शर्मा रहे। इस दौरान संयोजक पुरुषोत्तम उपाध्याय, मुकेश गुप्ता, अंकुर, विनीत, रविंद्र, अशोक, सचिन, जितेंद्र, राजीव, रामचंद्र, दीपक, सुमित, अंकित, जतिन आदि मौजूद रहे।b