फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hanuman brought Sanjeevani herb and saved Lakshman ji's life.

Meerut News: संजीवनी बूटी लेकर आए हनुमान, बचाए लक्ष्मण जी के प्राण

Thu, 10 Oct 2024 06:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Hanuman brought Sanjeevani herb and saved Lakshman ji's life.
मेरठ। भैसाली मैदान सदर में चल रही रामलीला में बुधवार को विभीषण के श्रीराम की शरण में आने, हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण के प्राण बचाने और कुंभकरण वध की लीला का भव्य मंचन किया गया। श्री रामलीला का शुभारंभ पुरोहित नंदकिशोर ने मंत्रोच्चारण के साथ किया।
विज्ञापन

श्री रामलीला में सर्वप्रथम विभीषण शरणागति की लीला का मंचन किया गया। इसके मनोरम दृश्य को लाइट और साउंड के माध्यम से दर्शाया गया। रावण और अंगद के बीच हुए संवाद को कलाकारों ने अच्छे ढंग से प्रस्तुत किया। इससे आगे लक्ष्मण के मुर्छित होने और हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाकर उनके प्राण बचाने की लीला का मंचन किया गया। इसे बाद कुंभकरण के साथ युद्ध और उसके वध की रामलीला का मंचन हुआ। उद्घाटनकर्ता भाजपा नेता नीरज मित्तल रहे। इस दौरान विवेक रस्तोगी, जयप्रकाश गुप्ता, अशोक गुप्ता, रोहित जैन, राहुल गुप्ता, आकाश अग्रवाल, राजेश, पवन मित्तल आदि रहे।
विज्ञापन


बुढ़ानागेट रामलीला में हुआ लंका दहन का मंचन
मेरठ। बुढ़ाना गेट जिमखाना मैदान में चल रही रामलीला में बुधवार को माता सीता की खोज, विभीषण और हनुमान जी का मिलन व लंका दहन का मंचन किया गया। उद्घाटन राजेश सिंघल व पूजन सूरज गुप्ता ने किया। रामलीला में जब हनुमान जी लंका भ्रमण करते हैं तो उनकी नजर एक महल पर पड़ी। वह महल श्रीराम के धनुष-बाण के चिह्नों से अंकित था। जिसके बाद हनुमान जी वहां पहुंचे। इस दौरान उनकी मुलाकात विभीषण से हुई। वह उनसे ब्राह्मण के रूप में मिले। हनुमान जी ने राम कथा सुनाकर अपना परिचय दिया। इसमें हनुमान जी के अशोक वाटिका में जाने, उन्हें रावण के दूतों द्वारा पकड़े जाने और उनकी पूंछ में आग लगाए जाने के बाद लंका दहन का मंचन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री मनोज अग्रवाल , योगेंद्र अग्रवाल, राकेश शर्मा, आलोक गुप्ता, अंबुज गुप्ता, राजन सिंघल, आनंद प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीराम की शरण में पहुंचे विभीषण
मेरठ। सूरजकुंड रामलीला में बुधवार को लंका दहन, श्रीराम की शरण में विभीषण के जाने का मंचन किया गया। हनुमान जी के लंका पहुंचने का कलाकारों ने सुंदर मंचन किया। इस दौरान विभीषण और हनुमान जी के बीच की वार्ता, उनका अशोक वाटिका में जाना और माता सीता से मिलना। अशोक वाटिका को उजाड़ने और रावण के दूतों द्वारा हनुमान जी की पूंछ में आग लगाए जाने का मंचन किया गया। इस दौरान विभीषण को रावण के द्वारा भगाया जाना और विभीषण का श्री राम की शरण में जाने का भी मंचन किया गया। इस दौरान विनोद भारतीय, अनुपम रस्तोगी, अश्विनी गुप्ता , नवीन अरोड़ा, विवेक वाजपेयी आदि मौजूद रहे।


रजबन बाजार में हुआ लंका दहन
मेरठ। श्री रामलीला कमेटी रजबन बाजार में बुधवार को लंका दहन का मंचन किया गया। उद्घाटन डॉ. विवेक राणा ने किया। बुधवार को सबसे पहले श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता होने और बाली वध का मंचन किया गया। इसके बाद हनुमान जी द्वारा माता सीता की खोज में जाने, उनके लंका पहुंचने, माता सीता से वार्ता, अशोक वाटिका को उजाड़ने और लंका दहन का मंचन किया गया। कमेटी के महामंत्री सतीश यादव, श्याम मदन, सुधीर भटनागर, रजनीश, दीपक आदि रहे।


जिमखाना मैदान: आज होगा रावण-अंगद संवाद व संजीवनी बूटी लाने का मंचन
सूरजकुंड: आज होगा कुंभकरण वध का मंचन
रजबन: हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाए जाने का मंचन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed