फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hanuman Ansh' film screened for BJP workers.

Meerut News: भाजपा कार्यकर्ताओं को दिखाई हनुमान अंश फिल्म

Mon, 28 Sep 2026 09:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Ansh' film screened for BJP workers.
मेरठ। भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा के संयोजन में देवगन सिनेमा बुढ़ाना गेट में हनुमान अंश फिल्म का विशेष प्रदर्शन किया गया। शहर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने यह फिल्म देखी। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म हमारी प्राचीन परंपराओं, संस्कारों और आध्यात्मिक मूल्यों के आधार हैं। भगवान हनुमान का जीवन हमें भक्ति, सेवा, समर्पण, साहस और निष्ठा की प्रेरणा देता है। कमल दत्त शर्मा के संयोजन में शहर विधानसभा के चारों मंडलों में अलग-अलग दिनों में फिल्म का प्रदर्शन किया जा रहा है। सोमवार को नगर मंडल के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को फिल्म दिखाई गई। मंगलवार को ब्रह्मपुरी मंडल, बुधवार को अग्रसेन मंडल और बृहस्पतिवार को फूलबाग मंडल के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को फिल्म दिखाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed