{"_id":"5f67b5838ebc3ebe9d00982f","slug":"hanging-woman-died-under-suspicious-circumstances-laward-news-mrt5023094160","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में फंदे पर झूलती महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में फंदे पर झूलती महिला, मौत
विज्ञापन
दौराला। समौली सलेमपुर गांव में शनिवार रात को एक विवाहिता संदिग्ध हालत में फंदे पर झूल गई। मृतका के ससुराल के परिवार में मातम छा गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।
समौली सलेमपुर गांव निवासी रॉबिन ने बताया कि करीब छह साल पहले उसकी शादी बागपत निवासी पारूल के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे बच्ची हुई, जिसकी मौत हो गई। इसके बाद उसे कोई संतान नहीं हुई तो उसकी पत्नी मानसिक तनाव में रहने लगी। शनिवार की रात रॉबिन अपने बैडरूम के बाहर चारपाई पर सो गया जबकि पारूल अंदर कमरे में सोने चली गई। पारूल ने रात में पंखे पर फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। रविवार की सुबह जब उसकी नींद खुली और पत्नी को उठाने के लिए बैडरूम में पहुंचा तो पत्नी को फांसी पर झूलते देख उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी घटना स्थल पर पहुंच गएं। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में महिला के शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए पंचनामा भरकार शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में मृतका के मायके के परिजनों की और से कोई तहरीर नहीं आई है। घटना संदिग्ध है, मामले की जांच की जा रही है।