फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   halki baarish se thanda

हल्की बारिश और बर्फीली हवा से लौटी ठंड

Sat, 07 Jan 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Jan 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
 halki baarish se thanda
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 बर्फीली हवा और बारिश से ठंड लौट आई। शुक्रवार दिन में देहात क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई थी, वहीं रात के समय शहर में हुई हल्की बारिश से मौसम बदल गया। पिछले छह दिन से चढ़ रहा दिन का पारा भी गिर गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक बारिश की संभावना जताई है। ठंड को देखते हुए डीएम बी. चंद्रकला ने सभी बोर्ड के आठवीं तक के स्कूलों की शनिवार की छुट्टी घोषित कर दी है। 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत चलेंगी।
विज्ञापन

एक जनवरी से लगातार तापमान बढ़ रहा था। लेकिन शुक्रवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला दिखा। सुबह से दोपहर तक कोहरा छाया रहा। हालांकि दोपहर को हल्की धूप भी निकली। लेकिन बर्फीली हवा ने मौसम सर्द बनाए रखा। दिन में देहात के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होने से ठंड और अधिक बढ़ गई। कोहरा भी छाया रहा। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 19.8  डिग्री व न्यूनतम 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 98 प्रतिशत और न्यूनतम 84 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में पांच डिग्री तो न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. शमीम अहमद के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहेगा। अगले 48 घंटों में बारिश होने की संभावना बनी है। बारिश गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। वहीं रात दस बजे के बाद बारिश हुई जो देर रात तक जारी रही। कुछ इलाकों में ओले पड़ने की सूचना भी थी।
विज्ञापन


राज्यरानी एक्सप्रेस 17 और नौचंदी 9 घंटे लेट
संगम, राज्यरानी और नौचंदी एक्सप्रेस पिछले डेढ़ महीने से लेट चल रही हैं। बृहस्पतिवार रात साढ़े दस बजे सिटी स्टेशन पर पहुंचने वाली राज्यरानी 17 घंटे की देरी से शुक्रवार शाम साढ़े तीन बजे पहुंची। इसे निर्धारित प्रस्थान समय सुबह 4:55 बजे की बजाय 14 घंटे की देरी से शाम करीब सात बजे लखनऊ रवाना किया जा सका। नौचंदी एक्सप्रेस निर्धारित आगमन समय से 9 घंटे लेट शाम पांच बजे पहुंची। इसे निर्धारित प्रस्थान समय से चार घंटे की देरी से रात करीब बारह बजे इलाहाबाद भेजा गया। संगम एक्सप्रेस भी छह घंटे की देरी से दोपहर करीब एक बजे पहुंची। इसे राइट टाइम रवाना किया गया। समय पर लाने के लिए राज्यरानी को एक बार फिर रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed