फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Half the city was without power, and officers did not answer calls.

Meerut News: आधे शहर में बिजली गुल, अफसरों ने रिसीव नहीं किए फोन

Thu, 07 May 2026 08:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
Half the city was without power, and officers did not answer calls.
टाघर, टीपीनगर, बागपत तिराहा, सदर बाजार, जली कोठी समेत कई इलाकों में घंटो ठप रही आपूर्ति
विज्ञापन

-लोगों का आरोपी-सीयूजी नंबर भी रिसीव नहीं होते
-मुख्यमंत्री ऑफिस, एमडी पीवीवीएनएल से शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शहर के कई इलाकों में गुरुवार को फाल्ट एवं मरम्मत कार्यों के चलते घंटों बिजली गुल रही। इससे व्यापारियों के साथ ही आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। घंटाघर, टीपीनगर, बागपत तिराहा, सदर बाजार, जली कोठी समेत कई इलाकों में दिन में घंटों बिजली गुल रही।
छतरी वाला पीर-पटेल नगर क्षेत्र के व्यापारी अकरम कुरैशी ने बताया कि सुबह नौ बजे बिजली गुल हुई थी, जो दोपहर बाद 1:15 बजे बहाल हुई। लोगों को पेयजल समस्या उठानी पड़ी। घंटाघर क्षेत्र में सुबह से गुल बिजली को लेकर लोगों ने जेई से लेकर बिजलीघर एवं अन्य अधिकारियों को फोन किए लोगों का आरोप है कि जेई ने कॉल रिसीव नहीं की। यहां एक फेज में बिजली नहीं आने से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

भाजपा नेता तुषार गुप्ता ने टीपीनगर में तीन घंटे से अधिक बाधित रही बिजली आपूर्ति को लेकर एक्स पोस्ट के जरिए ऊर्जा मंत्री, मुख्यमंत्री ऑफिस, एमडी पीवीवीएनएल को शिकायत की। उन्होंने कहा कि टीपीनगर में सीयूजी नंबर पर भी कॉल रिसीव नहीं होती। बिजली गुल होने से व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अंधेरा पसरा हुआ है। व्यापारी परेशान हो रहे है। व्यापार प्रभावित हो रहा। इसके अलावा सदर, जली कोठी समेत कई इलाकों में चार घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति गुल रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed