फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Haldor sugarcane case: 70 lakh fraud case came to light in Bijnor

गन्ना समिति में 70 लाख से अधिक का गबन, कई अधिकारियों को जारी हुए नोटिस

Fri, 07 Jun 2019 08:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 07 Jun 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
Haldor sugarcane case: 70 lakh fraud case came to light in Bijnor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

गन्ना समिति बिजनौर में खाद की बिक्री में सवा करोड़ का गबन पकड़े जाने के बाद अब हल्दौर समिति के मुख्य गोदाम में भी 70 लाख से अधिक का गबन पकड़ा गया है। इस मामले में गन्ना समिति सचिव, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक और स्टोर कीपर को नोटिस जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने जनवरी माह में हल्दौर समिति के मुख्य गोदाम का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में गन्ना अधिकारी को पुराने सालों में हुई खाद बिक्री का रिकॉर्ड नहीं मिला था। संदेह होने पर उन्होंने गन्ना विभाग के अपर सांख्यिकी अधिकारी विकल भारती की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी में ऑडिटर फतेह सिंह, सचिव मनोज पॉल, लेखाकार सूरज सिंह, संजीव त्यागी को शामिल किया गया था।
विज्ञापन


विकल भारती ने जांच में पाया कि समिति में वित्तीय वर्ष 2014-15 से अब तक यूरिया के 1154, डीएपी के 303, एनपीके के 700 बोरे गायब थे। इसके अलावा 361 एनपीके (दूसरी वैरायटी), 4330 किलोग्राम सल्फर की बिक्री का भी समिति में कोई रिकॉर्ड नहीं था। इन्हें बेचकर समिति में रुपये नहीं जमा किए गए थे। करीब 70,34,410 रुपये का सामान समिति रिकार्ड से गायब मिला। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट जिला गन्ना अधिकारी को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में हल्दौर समिति सचिव ओमप्रकाश, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुनील सिंह, स्टोर कीपर ओमपाल सिंह को नोटिस जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि गबन सामने आने के बाद स्टोर कीपर की ओर से 30 लाख रुपये जमा कराए गए हैं। बाकी रुपये जमा होने की बात भी की जा रही है। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले के संबंध में शासन को अवगत करा दिया गया है। गबन के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed