फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hailstorm and rain brought down the mercury by 10 degrees, leaving half the city without electricity and water.

Meerut News: ओलावृष्टि और बारिश ने 10 डिग्री गिराया पारा, बिजली-पानी के लिए तरसा आधा शहर

Sat, 24 Jan 2026 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Hailstorm and rain brought down the mercury by 10 degrees, leaving half the city without electricity and water.
मेरठ..कंवलजीत..सुबह से हो रही बारिश के कारण दुकाने भी खुली इका दुक्का बाज़ारो में छाता लेकर निकल
वसंत पंचमी के पर्व पर शुक्रवार को मौसम के बिगड़े मिजाज ने पूरे शहर की रफ्तार रोक दी। पहाड़ों पर बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मैदानी इलाकों में सुबह से ही तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। पारा 10 डिग्री गिरने से ठंड का प्रकोप तो बढ़ा ही लेकिन उससे भी बड़ी मुसीबत बिजली और पानी के संकट ने खड़ी कर दी। फाल्ट और लाइन टूटने से शहर की करीब 5 लाख की आबादी को घंटों अंधेरे में रहना पड़ा और पीने के पानी के लिए तरसना पड़ा। छुट्टी का दिन होने के बावजूद लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन


5 से 12 घंटे गुल रही बिजली, बूंद-बूंद पानी को तरसा शहर

तेज हवा और बारिश ने बिजली विभाग के दावों की पोल खोल दी। शहर के लगभग सभी इलाकों में 5 से 10 घंटे, और कुछ जगहों पर 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बारिश के कारण बिजली कर्मचारी फाल्ट तक ठीक नहीं कर सके, जिससे संकट गहरा गया। शहर अधीक्षण अभियंता मोहम्मद अरशद ने कहा कि बारिश के कारण फाल्ट ठीक करने में समस्या आई जिस वजह से देरी हुई। दोपहर 3 बजे के बाद ही शहर के अधिकांश इलाकों में आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन


इन इलाकों में रही बत्ती गुल
टीपी नगर, गुप्ता कॉलोनी, बागपत रोड, मलियाना: यहाँ सुबह 8 बजे बत्ती गुल हुई और शाम 4 बजे लौटी।

सूरजकुंड, फूलबाग, दिल्ली रोड: 11 केवी लाइन में फाल्ट होने से सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रही।

जागृति विहार, शास्त्रीनगर, जयदेवी नगर, नौचंदी, जैदी फार्म, हापुड़ रोड: सुबह करीब 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली गायब रही। क्षेत्र निवासी इमरान मलिक ने बताया कि कई बार जेई और बिजलीघर फोन किया, लेकिन आपूर्ति 2 बजे ही बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवलोक कॉलोनी (मोहकमपुर): सुबह 8:30 से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली नहीं थी। स्थानीय निवासी राजीव गुप्ता ने बताया कि सुबह से बिजली न होने से पीने का पानी तक नहीं मिला, जिससे हजारों लोग परेशान हुए।

शिवाजी रोड, बच्चा पार्क, विजय नगर: यहां भी सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बिजली नदारद रही। शिवाजी रोड निवासी लोकेश चंद्रा ने इसकी पुष्टि की।


सबसे बुरा हाल : कंकरखेड़ा और गंगानगर में 12 घंटे का ब्लैकआउट

कंकरखेड़ा: यहां हालात सबसे बदतर रहे। गोविंदपुरी और आसपास के इलाकों में गुरुवार देर रात 2 बजे गई बिजली शुक्रवार दोपहर 2 बजे के बाद लौटी। बीच में कुछ देर बिजली आई, लेकिन उपभोक्ताओं को कुल मिलाकर 12 घंटे परेशान होना पड़ा।

गंगानगर: तेज हवा से कई जगहों पर पेड़ टूटकर विद्युत लाइनों पर गिर गए। गंगानगर के ब्लॉक बी और सी में करीब 8 घंटे बिजली गुल रही। बिजलीघर प्रथम के जेई सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि बारिश रुकने पर लाइनें ठीक की गईं, लेकिन शाम को दोबारा तेज बारिश होने से सबूरी प्लाजा (ए ब्लॉक) के पास काम रोकना पड़ा। शाम 7:30 बजे तक भी आपूर्ति और पानी की सप्लाई बहाल नहीं हो सकी थी।



जलभराव से ट्रैफिक की धीमी रफ्तार

बारिश ने शहर की ड्रेनेज व्यवस्था को भी ध्वस्त कर दिया। मोदीपुरम में रुड़की रोड, पल्लवपुरम फेस-1 व 2 और डबल स्टोरी जैसे इलाकों में भीषण जलभराव हो गया, जिससे लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया। दिन में ही अंधेरा छा जाने और तेज बारिश के कारण हाईवे पर वाहनों को हेडलाइट जलाकर रेंगना पड़ा।


दिन का पारा 10 डिग्री लुढ़का
पिछले पांच-छह दिनों से खिली धूप के बाद शुक्रवार को अचानक ठंड लौट आई। दिन का अधिकतम तापमान सीधे 10 डिग्री गिरकर 15.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जबकि न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रहा। मौसम वेधशाला के अनुसार 15.4 मिमी बारिश दर्ज की गई और हवा 16 से 18 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली। बारिश से हवा कुछ साफ हुई लेकिन एक्यूआई अभी भी ज्यादा है। शहर का औसत एक्यूआई 230 रहा। वहीं पल्लवपुरम में 288, जयभीम नगर में 260, दिल्ली रोड पर 259, बेगमपुल पर 245, गंगानगर में 141 एक्यूआई दर्ज किया गया। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम के अनुसार शनिवार को भी करीब 15 मिमी बारिश के आसार हैं। 25-26 को मौसम मिला-जुला रहेगा और 27-28 जनवरी को फिर बारिश हो सकती है।


फसलों के लिए यह बारिश सोना, लेकिन गिरने का भी डर

तमाम परेशानियों के बीच यह बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। मोदीपुरम के कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर ने इस बारिश को रबी की फसलों के लिए सोना बताया। उन्होंने कहा कि बारिश से गेहूं, सरसों, आलू और सब्जियों को संजीवनी मिलेगी। हालांकि तेज हवा से सरसों और गेहूं की फसल गिरने का डर है। साथ ही ईख की बुवाई और छिलाई का काम प्रभावित होगा।

बीते 5 दिनों का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम

23 जनवरी 15.0 12.6

22 जनवरी 25.5 7.1
21 जनवरी 25.2 8.2
20 जनवरी 25.6 8.2

19 जनवरी 25.0 7.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed