{"_id":"5d30b9488ebc3e6c935ced4a","slug":"hack-the-biznor-co-operative-bank-s-email-id-and-try-cyber-dive-meerut-news-mrt433873992","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर सहकारी बैंक की ईमेल आईडी हैक कर साइबर डाके की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर सहकारी बैंक की ईमेल आईडी हैक कर साइबर डाके की कोशिश
विज्ञापन
ईमेल आईडी हैक कर साइबर डाके की कोशिश
- फोटो : ??????
बिजनौर सहकारी बैंक की ईमेल आईडी हैक कर साइबर डाके की कोशिश
बिजनौर। जिला सहकारी बैंक की ईमेल आईडी को किसी ने हैक कर लिया। हैकर ने मेल आईडी में बैंक खाते के बजाए अपना निजी खाता नंबर डाल दिया। इसके बाद उसने इसी मेल से उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक से 15 लाख रुपये भी मांग लिए। मांगी गई राशि पर शक होने से पूरे मामले का भंडाफोड़ हो गया।
बुधवार को बिजनौर शाखा की मेल आईडी से यूपी कोऑपरेटिव बैंक की लखनऊ शाखा ने 15 लाख रुपये मांगे गए। लखनऊ शाखा को मांगी गई राशि पर शक हुआ तो बिजनौर शाखा से फोन पर संपर्क किया। इसके बाद पता चला कि किसी ने बैंक की आईडी को हैक करके बैंक का बजाए अपना निजी खाता नंबर लिख दिया है। इस पर यह रकम ट्रांसफर नहीं की गई। आईडी हैक कर बदला गया खाता नंबर पटियाला की यूको बैंक में किसी जसप्रीत सिंह ने नाम है। इस मामले में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
बैंक की लखनऊ शाखा की सतर्कता से बची रकम
बिजनौर में जिला सहकारी बैंक की ईमेल आईडी को हैक ठगी की कोशिश के मामले में उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक की लखनऊ शाखा की सतर्कता की वजह हैकर अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका। मांगी गई राशि पर शक होने से पूरे मामले का भंडाफोड़ हो गया।
विज्ञापन
सहकारी बैंकों के आपस में एक-दूसरे के यहां पर खाते होते हैं। जरूरत पड़ने पर बैंक एक-दूसरे से अपने खातों में रकम ट्रांसफर कराते हैं। बुधवार को जिला सहकारी बैंक की मुख्य शाखा की ईमेल आईडी से उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक की लखनऊ मुख्य शाखा को एक मेल मिला। इसमें 15 लाख रुपये बिजनौर में जल्द ट्रांसफर करने के लिए कहा गया था। बैंकों द्वारा अक्सर एक -दूसरे से करोड़ों रुपये का लेनदेन किया जाता है। आमतौर पर 50 लाख से कम राशि की मांग बहुत कम ही की जाती है। लेकिन इस मेल में महज 15 लाख रुपये ही मांगे गए थे। इतनी कम रकम की मांग से ही लखनऊ शाखा के कर्मचारियों को शक हो गया था। लखनऊ शाखा में शक होने पर इसकी क्रॉस चेकिंग कर बिजनौर शाखा में फोन से बात की गई। इससे पता चला कि बिजनौर बैंक से कोई ईमेल नहीं भेजा गया है। ईमेल तो बैंक के नाम का ही है पर खाता नंबर बैंक का नहीं है। बैंक की ईमेल आईडी का पासवर्ड भी बदल दिया है। बैंक सचिव अशोक कुमार ने इस घटना की की पुष्टि की है।