फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gyanmati Mata decorated with the title of D.Litt

ज्ञानमती माता डी लिट की उपाधि से अलंकृत

Mon, 01 Sep 2025 10:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
Gyanmati Mata decorated with the title of D.Litt
ज्ञानमती माता जी फोटो
हस्तिनापुर। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने बताया कि भारत गौरव, गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता द्वारा हस्तिनापुर को विश्व में एक अलग ही पहचान दी गई है। इनके द्वारा अनेक तीर्थों में हस्तिनापुर में तीर्थ धाम जंबद्वीप, कुंडलपुर नंद्यावर्त महल, मांगी तुंगी, अयोध्या, काकंदी आदि में बड़े-बड़े जैन मंदिरों का निर्माण कराया गया। जो विश्व में अद्भुत रचना है। इसके लिए ज्ञानमती माता को डी लिट की उपाधि से अलंकृत किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि इस समय माताजी अयोध्या में प्रवास कर रही हैं और उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उन्होंने पिछले कई दिनों से अन्न एवं जल भी ग्रहण नहीं किया है। इस अवसर पर जैन मिलन की ओर से ज्ञानमती माता के स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई। राष्ट्रीय महामंत्री अजय कुमार जैन, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन महेंद्र जैन आदि ने कहा कि माता के स्वास्थ्य के लिए जैन अनुयायी शांति धारा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed