{"_id":"6a39503677695d15770da025","slug":"gurus-lead-us-towards-the-light-of-knowledge-shantanu-maharaj-meerut-news-c-73-1-smrt1029-107651-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जातें हैं गुरु : शांतनु महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जातें हैं गुरु : शांतनु महाराज
Mon, 22 Jun 2026 08:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 22 Jun 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
खौदा में श्री राम कथा में विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी को प्रत्येक चिन्ह देते शांतनु महाराज
कस्बा में लल्लू चेयरमैन फार्म हाउस में चल रही श्रीराम कथा के सातवें और अंतिम दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। कस्बा में लल्लू चेयरमैन फार्म हाउस में चल रही श्रीराम कथा के सातवें और अंतिम दिन कथावाचक आचार्य शांतनु महाराज ने भक्ति, समर्पण और गुरु महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया। शबरी, अहिल्या, भारद्वाज मुनि और चित्रकूट लीला के प्रसंगों का मार्मिक वर्णन सुनकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। उन्होंने गुरु की महिमा का बखान करते हुए कहा कि जिसका कोई गुरु नहीं, उसका आध्यात्मिक जीवन प्रारंभ ही नहीं होता। गुरु ही शिष्य को अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं।
महाराज जी ने कहा कि भगवान को प्राप्त करने का मार्ग कठिन नहीं, बल्कि सरल है। आवश्यकता केवल सच्चे मन से प्रभु को पुकारने और धैर्यपूर्वक उनकी प्रतीक्षा करने की है। उन्होंने माता शबरी और अहिल्या के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों ने जीवनभर प्रभु की प्रतीक्षा की। शबरी ने वर्षों तक आश्रम में रहकर प्रभु आगमन की राह देखी, जबकि अहिल्या ने अपने उद्धार के लिए भगवान की प्रतीक्षा की। अंततः भगवान श्रीराम स्वयं उनके पास पहुंचे और उन्हें दर्शन देकर कृतार्थ किया। कथा में चित्रकूट लीला का अत्यंत सुंदर और हृदयस्पर्शी वर्णन किया गया।
आयोजकों ने कियाअतिथियों का सम्मान
कथा के अंतिम दिवस मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर पाल, विधान परिषद सदस्य अश्विनी त्यागी, चंद्र शर्मा एवं धर्मेंद्र भारद्वाज, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, भाजपा वरिष्ठ नेता संजीव गोयल सिक्का तथा क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने कथा श्रवण कर महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में कथा आयोजक अजय त्यागी ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया।