फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gurukul Prabhat Ashram celebrated its annual day

Meerut News: गुरुकुल प्रभात आश्रम ने मनाया वार्षिकोत्सव

Wed, 14 Jan 2026 07:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Gurukul Prabhat Ashram celebrated its annual day
जानीखुर्द। गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी में मकर संक्रांति पर्व पर वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव की शुरुआत में ऋग्वेद पारायण महायज्ञ की पूर्ति के लिए ऋग्वेद के मंत्रों से आहुति प्रदान की गई।
विज्ञापन

महायज्ञ गुरुकुल के कुलाधिपति स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज के ब्रह्मत्व में हुआ। इस अवसर पर गुरुकुल के नव प्रविष्ट ब्रह्मचारियों का उपनयन और वेदारंभ संस्कार संपन्न हुआ। गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने वेदपाठ किया। वार्षिकोत्सव में गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने अपने बौद्धिक एवं शारीरिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गुरुकुल के कुलाधिपति स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि मकर सौर संक्रांति प्रतीक है कि अब से भगवान भास्कर उत्तरायण होकर संसार को आलोकित करेंगे। हम सभी को वेदज्ञान का अध्ययन करना चाहिए और राष्ट्र के प्रति स्वयं का दायित्व समझना चाहिए। गुरुकुल के वार्षिकोत्सव, महायज्ञ में प्रतिष्ठित गणमान्य, संन्यासी, सामाजिक, गुरुकुल के स्नातक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed