फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   guruji ke khene par nakar ne karaai thi loot

गुरुजी के कहने पर नौकर ने कराई थी मुनीम से लूट

Thu, 05 Apr 2018 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Apr 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
guruji ke khene par nakar ne karaai thi loot
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मवाना में रविवार शाम हुई फर्नीचर व्यापारी के मुनीम से तीन लाख रुपये की लूट का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने व्यापारी के नौकर समेत पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इन्हीं व्यापारी से तीन बार पहले भी लूट की कोशिश हो चुकी थी, लेकिन बदमाश वारदात को अंजाम देने में कामयाब नहीं हुए। यह गिरोह पांच माह में देहात क्षेत्र में लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन

एसपी देहात राजेश कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान घटना का खुलासा करते हुए बताया कि  मनोज कर्णवाल की कर्णवाल इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म बनी हुई है। उनकी लोहे की आलमारी तथा कूलर आदि बनाने की फैक्ट्री पर संजीव पुत्र श्रीप्रकाश मुनीम का कार्य करता है। मुनीम मवाना, किठौर, सिंभावली और आसपास से कलेक्शन का पैसा लाता है। रविवार दोपहर तीन बजे मुनीम बाइक से अकेला मवाना लौट रहा था। ततीना मोड़ पर दो बाइक  पर सवार तीन बदमाशों ने बाइक में साइड मारकर उसे गिरा दिया। बदमाश उसके पास से तीन लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फायरिंग करते हुए भाग गए। एसपी देहात ने बताया कि पीड़ित व्यापारी ने उनके यहां एक दर्जन नौकर फैक्ट्री में काम करने की बात कही हैं। जिसमें नौकरों के बारे में बताया तो नौकर गुलजार पर शक गया। गुलजार ने दिन में बताया था कि उसे एक शादी में जाना है। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल कर घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन

एसपी देहात ने बताया कि दोपहर को इंस्पेक्टर मवाना बृजेश कुशवाह हस्तिनापुर नहर पटरी पर चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने बाइक सवार युवकों को रोकने की कोशिश की तो आरोपी फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी अरुण निवासी निड़ावली थाना हस्तिनापुर, जितेंद्र उर्फ मुन्नू निवासी रामपुर बोरिया थाना बहसूमा, मोनू निवासी निड़ावली, विनोद उर्फ गुुरु जी निवासी कौल थाना मवाना और नौकर गुलजार निवासी मुन्नालाल कस्बा, मवाना को गिरफ्तार कर दो लाख 40 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने पैशन व पल्सर बाइक और तीन तमंचे व चार मोबाइल भी बरामद किए हैं। फरार राशिद निवासी निड़ावली की तलाश की जा रही है। तीन आरोपी लूट और चोरी में पहले भी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद गुरुजी है मास्टरमाइंड
एसपी देहात ने बताया कि विनोद उर्फ गुुरुजी पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड है। जो पहले भी लूट करा चुका है। व्यापारी की फैक्ट्री में पांचवी पास कारीगर गुलजार विनोद का दोस्त है। एक माह पहले विनोद ने कहा कि कोई माल नहीं मिल रहा। जिस पर नौकर गुलजार ने कहा कि हमारे मालिक का मुनीम रविवार को कलेक्शन का मोटा पैसा लेकर आता है। बता मैं दूंगा, लूट करा देना। मेरा नाम नहीं आना चाहिए। लूट के बाद विनोद ने साठ हजार रुपये रखकर अन्य पैसे बांट दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed