फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Guru Teg Bahadur Public School Cricket Academy defeated Rishabh Cricket Academy by one run

गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल क्रिकेट एकडेमी ने ऋषभ क्रिकेट एकडेमी को एक रन से हराया

Wed, 10 Sep 2025 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Guru Teg Bahadur Public School Cricket Academy defeated Rishabh Cricket Academy by one run
मेरठ। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के मैदान पर खेले गए मुकाबले में गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल क्रिकेट एकडेमी ने ऋषभ क्रिकेट एकडेमी को एक रन से हराकर जीत दर्ज की। गुरु तेग बहादुर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल क्रिकेट एकडेमी की टीम ने 20 ओवर में 176 बनाए। उनकी ओर से विपुल ने 47 रन, कार्तिक ने 41 रन, दक्ष व ओम ने 37-37 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

ऋषभ क्रिकेट एकडेमी की ओर से कबीर ने चार विकेट, शिव ने तीन और एकम ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकडेमी की टीम 19.3 ओवर में 175 रनों पर ऑल आउट हो गई। उनकी ओर से बल्लेबाजी में भाविक ने 41 रन, कबीर ने 39 रन और गौतम ने 37 रन बनाए। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल क्रिकेट एकडेमी की ओर से प्रसंग ने चार विकेट, कार्तिक ने तीन विकेट और विपुल ने तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया की मैच के मुख्य अतिथि टाइगर स्पोर्ट्स के एमडी सुखविंदर सिंह टाइगर और विवेक भटनागर ने खिलाड़ियों को टाइगर स्पोर्ट्स की तरफ से क्रिकेट बैट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed