फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Guru Purnima festival celebrated with reverence and dignity at Gurukul Prabhat Ashram.

Meerut News: गुरुकुल प्रभात आश्रम में श्रद्धा और गरिमा के साथ हुआ गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Wed, 29 Jul 2026 09:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
Guru Purnima festival celebrated with reverence and dignity at Gurukul Prabhat Ashram.
जानीखुर्द। गुरूकुल प्रभात आश्रम में गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम को सम्बो​​धित करते आश्रम के कुला​धि
जानीखुर्द। गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पावन महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक परंपराओं के अनुसार धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और वैदिक यज्ञ के साथ हुआ। यज्ञ के यजमान यशराज रहे। यज्ञ का संयोजन डॉ. नीतीश एवं राजकुमार सतवाई द्वारा किया गया।
विज्ञापन

आश्रम के कुलाधिपति स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का यह पावन पर्व महर्षि वेदव्यास की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्होंने अभिभावकों से विशेष आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को महाभारत और रामायण का अध्ययन अवश्य करना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चों को इन महान ग्रंथों की कथाओं से परिचित कराएं, ताकि आने वाली पीढ़ी में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और गुरु-परंपरा के प्रति अटूट श्रद्धा का विकास हो सके।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, गुरुकुल कांगडी के पूर्व कुलपति प्रो. सोमदेव शतांशु, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के महासचिव अजय गुप्ता, पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, डॉ. विजयपाल, प्रो. वाचस्पति मिश्र, कोच आचार्य विकास, सुबोध कुमार, अवधेश, अजय और प्रभात आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed