फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gurger

Meerut News: गुर्जर समाज के लोग जंतर मंतर पर कल करेंगे प्रदर्शन

Fri, 06 Oct 2023 09:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 09:11 PM IST
विज्ञापन
gurger
गुर्जर समाज के लोग जंतर मंतर पर कल करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन


मेरठ समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में लोगों के जाने का किया जा रहा दावा

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुर्जर समाज के लोगों पर लाठीचार्ज की मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी है। इस मामले में 8 अक्तूबर को जंतर मंतर पर प्रदर्शन है, जिसमें पश्चिमी यूपी के तमाम जिलों से दिल्ली कूच करने की तैयारी है। इसके अलावा
12 अक्तूबर को जेल भरो आंदोलन की भी तैयारी है।
गुर्जर समाज से आने वाले सरधना क्षेत्र के सपा विधायक अतुल प्रधान ने बताया कि पश्चिमी यूपी के तमाम जिलों से दिल्ली कूच करेंगे। सुबह 10 से एक बजे तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। गुर्जर, मध्य प्रदेश, राजस्थान और 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं। सैकड़ों गाड़ियों से दिल्ली पहुचेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में षडयंत्र के तहत एनएसए लगाया जा जा रहा है, गलत तरीके से गुर्जरों को फंसाया जा रहा है। जनता सब देख रही है, गुर्जरों का उत्पीड़न और पैसे की वसूली के जा रही है। हम 12 अक्तूबर को जेल भरो आंदोलन भी करने को तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले 30 सितंबर को सपाइयों ने कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन भी किया था। प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन और मांग पत्र एडीएम सिटी को दिया था। 25 सितंबर को ग्वालियर शहर के फूलबाग मैदान में गुर्जर समाज के 15,000 लोगों का सम्मेलन आयोजित हुआ था। सम्मेलन समाज के लोगों ने गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के अनावरण की मांग को लेकर किया था। आरोप है कि कलक्ट्रेट पर पहले से ही तैनात जिला प्रशासन ने ज्ञापन देने आए गुर्जर समाज के लोगों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने शुरू कर दिए और लाठीचार्ज कर दिया। लोगों को बुरी तरह पीटा गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। गुर्जर समाज के लोगों के वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। गुर्जर समाज के लोगों की घरों में जाकर पिटाई की गई। जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोगों पर रासुका सहित गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए। गुर्जर समाज की मांग है कि गुर्जर समाज पर अत्याचार तुरंत बंद किया जाए। ग्वालियर जिला प्रशासन द्वारा घटना से पूर्व और घटना के बाद दर्ज सभी मुकदमों को वापस लिया जाए और गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया जाए। दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कारवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed