फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gulzar became Naveen and Lohia Nagar vegetable market

डेढ़ महीने बाद गुलजार हो गई नवीन और लोहिया नगर सब्जी मंडी

Mon, 15 Jun 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gulzar became Naveen and Lohia Nagar vegetable market
व्यापारियों एवं मंडी समिति के अधिकारियों ने गाइडलाइन का कराया पालन
विज्ञापन

मेरठ। डेढ़ महीने बाद रविवार रात नवीन सब्जी मंडी और सोमवार सुबह लोहिया नगर सब्जी मंडी गुलजार हो गईं। दोनों मंडियों में भरपूर सब्जी पहुंची परंतु ग्राहकों की संख्या काफी कम रही। हालांकि माना जा रहा है कि चार से पांच दिन में मंडी पटरी पर लौट आएंगी। सब्जी मंडी खुलने से व्यापारियों, किसानों और खरीदारों के चेहरे खिले हैं।
नवीन सब्जी मंडी खुलने से पहले रविवार को दिनभर सैनिटाइजेशन किया गया। वहीं, मंडी परिसर में कैमरे लगाए गए। वहीं, देर शाम से ही किसान सब्जी लेकर पहुंचना शुरू हो गए। किसानों को गेट नंबर एक से प्रवेश दिया गया। हालांकि मंडी में सब्जी बिक्री का कार्य रात्रि नौ बजे से प्रारंभ होकर सुबह चार बजे तक चला। यहां काफी सब्जी पहुंची परंतु खरीदारों की कमी के चलते पूरी नहीं बिक पाई। व्यापारी नेता अशोक कुमार, भूषण पंडित एवं पदम सैनी आदि सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग बनाने में जुटे रहे। साथ ही मंडी समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी भी कमान संभाले रहे। मंडी के दो नंबर गेट से सब्जी खरीदारों को प्रवेश दिया गया। पहले दिन व्यवस्थित तरीके से मंडी चली।
विज्ञापन

उधर, लोहिया नगर सब्जी मंडी सोमवार सुबह पांच बजे से संचालित की गई। यह 10 बजे तक चली। हालांकि मंडी में रविवार रात से ही किसान सब्जी लेकर पहुंचना शुरू हो गए थे। मंडी संचालित होने से व्यापारियों और किसानों ने राहत की सांस ली। सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार और राधेश्याम ने बताया कि सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं सैनिटाइजेशन का पूरा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed