फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gujarat ATS arrested terrorist Bijnor connection with the 21 years after Mumbai blasts

1993 के मुंबई धमाकों के आरोपी को ATS ने बिजनौर से किया गिरफ्तार

Sun, 09 Jul 2017 09:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर Updated Sun, 09 Jul 2017 09:43 AM IST
सार

दाऊद के दाहिने हाथ टाइगर मेमन और मुंबई बम धमाकों से जुड़ा रहा है गिरफ्तार कदीर, 1995 से टाडा सहित कई मामलों में गुजरात एटीएस को थी तलाश

विज्ञापन
Gujarat ATS arrested terrorist Bijnor connection with the 21 years after Mumbai blasts
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

गुजरात और यूपी एटीएस और नजीबाबाद पुलिस की टीम ने शनिवार सुबह कल्हेडी मार्ग से 22 साल बाद मुंबई बम धमाकों से जुड़े और गुजरात से टाडा में वांछित चल रहे कदीर अहमद (60) को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार कदीर आतंकवादी व राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त रहा हैं और 1995 से गुजरात के जामनगर से टाडा सहित कई संगीन धाराओं में वांछित चल रहा था।

विज्ञापन


गिरफ्तार कदीर  गांव कुल्हेडी का रहने वाला है।  उसके गांव में होने की सटीक सूचना गुजरात एटीएस को मिली थी, जिसके बाद गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड) के इंस्पेक्टर एनके भट्ट, एनएल देसाई यूपी एटीएस और बिजनौर पुलिस के अधिकारियों से मिले। इनके साथ एटीएस यूपी के इंस्पेक्टर विश्वजीत,  नजीबाबाद  कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार और पुलिस के साथ गांव कुल्हेड़ी में दबिश देने भेजा गया। एटीएस के मुताबिक कदीर राष्ट्रविरोधी, आतंकी व विस्फोटक क्रियाकलापों में संलिप्त रहा हैं और चार मई 1995 से टाडा का वांछित अपराधी था। जामनगर गुजरात में उस पर धारा 120बी, 121, 121सी, 9/बी विस्फोटक सामग्री अधिनियम और प्रिवेंशन ऑफ टाडा एक्ट की सेक्शन 3/4/5/6 के अंतर्गत राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।1993 में कदीर का नाम  दाऊद इब्राहीम  के दाहिना हाथ माने जाने वाले टाइगर मेमन के साथ भी जुड़ा था। गुजरात पुसिल ने अगस्त 2015 में कदीर की तलाश में नजीबाबाद में छापा मारा था, लेकिन उस समय  कदीर हत्थे नहीं चढ़ पाया था। गुजरात  पुलिस एक अन्य वांछित खाईखेड़ी निवासी इश्त्याक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी। इश्त्याक के बड़े भाई इफ्तखार को गुजरात पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। इफ्तखार 1999 से जमानत पर है। कदीर के परिजनों का कहना है कि वर्ष 1988-1989 में कदीर मुंबई छोड़ चुका है। इस मामले में  कदीर का नाम कैसे आया, वह कुछ कह नहीं सकते। 

विज्ञापन
दाऊद के दाहिने हाथ टाइगर मेमन और मुंबई बम धमाकों से जुड़ा रहा है गिरफ्तार कदीर, 1995 से टाडा सहित कई मामलों में गुजरात एटीएस को थी तलाश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed