फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   GTB Warriors and Tiger won the match and took the lead in the tournament

जीटीबी वॉरियर्स और टाइगर ने मैच जीतकर टूर्नामेंट में बनाई बढ़त

Fri, 27 Jun 2025 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
GTB Warriors and Tiger won the match and took the lead in the tournament
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 14वें विवेक पांडे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दो मैच खेले गए। 13 से 15 साल की श्रेणी में दो मैच खेले गए, जिसमें गुरुतेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी वॉरियर्स और जीटीबी क्रिकेट एकेडमी टाइगर ने मैच जीतकर टूर्नामेंट में बढ़त बनाई।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के पहले मैच में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 181 रन बनाए। टीम की ओर से गुरशीद ने 43, अजहर ने 41, मारविश ने 40 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में जीटीबी वॉरियर्स की ओर से कृणाल ने दो, अब्दुल अहद ने 4 विकेट लिए। अभय ने भी 4 विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी वॉरियर्स की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 182 रन बनाकर मैच जीता। इसमें उत्तम ने 47, अली ने 48, कुश ने 39 रन बनाए।
विज्ञापन

गेंदबाजी में अनमोल ने दो, हिमांशु ने दो, अरनव ने दो विकेट लिए। जीटीबी वॉरियर्स ने दो विकेट से जीत प्राप्त की। दूसरे मैच में जीटीबी टाइगर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 190 रन बनाए। टीम की ओर से कार्तिक ने 40, खुशी ने 43, वैभव ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में कृष्णा ने तीन, मोहसिन ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी ऋषभ एकेडमी इलेवन की टीम 20 ओवर में 180 रन ही बना सकी। जीटीबी टाइगर ने दस रन से मैच जीता। टीम की ओर से उमंग और सुभान ने 43-43 रन बनाए। गेंदबाजी में वैभव ने तीन, अंश ने दो, अहमद ने दो विकेट लिए। इस मौके पर आयोजन सचिव क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शुक्रवार को 7 से 12 वर्ष श्रेणी जूनियर वर्ग का फाइनल मैच खेला जाएगा। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed