फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   GTB School Cricket Academy, Rishabh and ITI won the matches

Meerut News: जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी, ऋषभ और आईटीआई ने जीते मैच

Wed, 31 Dec 2025 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
GTB School Cricket Academy, Rishabh and ITI won the matches
आईटीआई साकेत में हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मु - फोटो : Samvad
मेरठ। 14वें ऑल इंडिया हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार से आगाज हो गया। टूर्नामेंट में पहले दिन तीन मैच खेले गए। इसमें जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी, ऋषभ क्रिकेट एकेडमी इलेवन और आईटीआई किंग ने मैच जीते।
विज्ञापन

आईटीआई साकेत में टूर्नामेंट की शुरुआत मुख्य अतिथि एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके की। पहले मैच में आईटीआई जूनियर ब्लू ने 18.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 101 रन बनाए। इसमें अद्विक ने 35, अक्षय ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में फवाज ने तीन, हसन ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी की टीम ने 17.1 ओवर में 102 रन बनाकर 7 विकेट से जीत दर्ज की। टीम की ओर से मेआज ने 30, फहाद ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में विराज ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी इलेवन की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। मन्नू ने 51, मुकुल ने 48 रन बनाए। गेंदबाजी में हमजा और जैद ने 2-2, विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर इलेवन की टीम 19 ओवर में 130 रन ही बना सकी। टीम की ओर से वंशिका ने 37, कबीर ने 48 रन बनाए। गेंदबाजी में ध्रुव ने तीन, शिव, अर्जुन, अविरल ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मैच में आईटीआई किंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट ने नुकसान पर 146 रन बनाए। इसमें युवराज ने 40, इफराहीम ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में आरव ने 4, आयुष ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी जूनियर की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 140 रन ही बना पाई। टीम की ओर से ऋतिक ने 40, दक्ष ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में वीर ने दो, अजीम ने तीन विकेट लिए। टूर्नामेंट के अध्यक्ष विवेक कोहली, व्यापारी नेता रजनीश कौशल, आईटीआई के प्रधानाचार्य संजीव कुमार, कुलदीप सिंह आदि ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कोच अतहर अली ने बताया कि बुधवार को जीटीबी और आईटीआई साकेत दोनों जगह मैच खेले जाएंगे।

आईटीआई साकेत में हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मु

आईटीआई साकेत में हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मु- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed