{"_id":"6a4a4c3eca9c5092650117b9","slug":"gtb-and-rishabh-cricket-academy-won-their-matches-meerut-news-c-72-1-mct1009-155716-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जीटीबी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जीटीबी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने जीता मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के मैदान में हुआ मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर रविवार को दो मैच खेले गए। इसमें जीटीबी क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेेडमी की टीम ने शानदार जीत प्राप्त की। पहले मैच में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 177 रन बनाए। इसमें फरहान ने 42, श्रेयांश ने 38, नायक ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में याहया ने तीन विकेट, अब्दुल रहमान ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.4 ओवर में 167 रन पर ऑल आउट हो गई और दस रन से मैच हार गई। टीम की ओर से निखिल ने 44, रियांश ने 35, शिवांश ने 34 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में जीटीबी की ओर से माधव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए। मीत व विश्वा ने दो-दो विकेट लिए।
सीनियर वर्ग केे दूसरे मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 182 रन बनाए। इसमें यश ने 40, ऋषभ ने 41, दक्ष ने 39 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में जय ने तीन, कार्तिक ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम 160 रन पर ऑल आउट हो गई और 22 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से साहिल ने 43, आरिश ने 41, ओम ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में देवांश ने दो, मन्नू ने दो विकेट लिए। आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में 15वें विवेक पांडे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सीनियर वर्ग का फाइनल मैच होगा। इसके बाद समापन समारोह में मुख्य अतिथि विवेक कोहली खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।