फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   GST team seizes two trucks; uproar ensues in protest.

Meerut News: जीएसटी की टीम ने दो ट्रक सीज किए, विरोध में हंगामा

Sat, 20 Jun 2026 09:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
GST team seizes two trucks; uproar ensues in protest.
- बिल अपूर्ण बताकर की गई कार्रवाई, व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। ट्रांसपोर्टर नगर में माधव ट्रांसपोर्ट के बाहर खड़े माल से लदे दो ट्रकों को जीएसटी विभाग की कमिश्नर मनीषा शुक्ला की टीम ने सीज कर दिया। बिल अपूर्ण होने के कारण गाड़ियों को शास्त्रीनगर एल-ब्लॉक कार्यालय में पहुंचाया गया। वहीं, इस कार्रवाई के विरोध में संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता और ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने अन्य कारोबारियों के साथ हंगामा किया।
गौरव शर्मा ने कहा कि टीपी नगर में रिक्शे ठेलों से माल ट्रांसपोर्टर की दुकान पर आता है। ट्रक लोड होने के बाद बिल काटा जाता है। हर व्यापारी अपने सामान का अलग बिल देता है। अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि टीम ने गोदाम में भरे जा रहे ट्रक को सीज किया है। यह अनुचित है। उन्होंने
विज्ञापन

अमित शर्मा ने कहा कि छोटे-छोटे पार्सल जोड़कर ट्रक तैयार किया जाता है। इसके बाद उसका बिल काटा जाता है। ट्रांसपोर्टर दीपक गांधी ने कहा कि अगर वाहन नहीं छोड़े गए तो आंदोलन होगा। प्रदर्शन करने वालों में संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष तरुण गुप्ता, शिवम, रोहित कपूर, खेता सिंह, संतोख सिंह, अंबर गोयल आदि रहे। उधर, ज्वाइंट कमिश्नर मनीषा शुक्ला ने बताया कि उच्च स्तरीय सूचना के आधार पर कार्यवाही की गई। बिल अपूर्ण पाए गए हैं। पूरी जांच के बाद अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed