फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   GST Raid: Tax evasion of Rs 26.41 crore in Kadir Rana factory, director Shah Mohammad Rana sent to jail

GST Raid: कादिर राना की फैक्टरी में 26.41 करोड़ की टैक्स चोरी, डायरेक्टर शाह मोहम्मद राना को जेल भेजा

Sat, 07 Dec 2024 03:40 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 07 Dec 2024 03:40 PM IST
सार

बड़ी जीएसटी चोरी के मामले में फैक्टरी के निदेशक और पूर्व सांसद कादिर राना के बेटे शाह मोहम्मद को जेल भेज दिया गया है। डीजीजीआई टीम ने मुजफ्फरनगर की कंपनी राना स्टील पहुंचकर जांच पड़ताल की थी।

विज्ञापन
GST Raid: Tax evasion of Rs 26.41 crore in Kadir Rana factory, director Shah Mohammad Rana sent to jail
मोहम्मद राना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में पूर्व सांसद कादिर राना की फैक्टरी (राना स्टील) में 26.41 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। फैक्टरी के निदेशक और पूर्व सांसद कादिर राना के बेटे शाह मोहम्मद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने शाह मोहम्मद को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


डीजीजीआई की डिप्टी डायरेक्टर श्रेया गुप्ता ने बताया कि टीम ने गुरुवार को मुजफ्फरनगर स्थित राणा स्टील पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जांच में पता चला कि जनवरी 2022 से जुलाई 2024 के बीच कंपनी ने अपने डीलर और रिटेलरों को फर्जी बिलों (इनवॉइस) की मदद से गुपचुप तरीके से माल बेचा। जांच के दौरान दस्तावेज और मोबाइल आदि से भी विभिन्न जानकारी जुटाई गईं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हिंदुओं पर अत्याचार: मेरठ में फूटा हिंदू समाज का गुस्सा, जमकर प्रदर्शन-नारेबाजी, बांग्लादेश का पुतला जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन

GST Raid: Tax evasion of Rs 26.41 crore in Kadir Rana factory, director Shah Mohammad Rana sent to jail
माैके पर माैजूद भीड़ व पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लोहे पर 18 प्रतिशत सीजीएसटी लगता है। मौके से शाह मोहम्मद राना को गिरफ्तार किया गया। टीम में विकास कुमार, अखिल, पंकज त्यागी, संजय आदि रहे। कार्रवाई के दौरान निदेशक के पक्ष में 250 से अधिक लोगाें की भीड़ ने हंगामा किया। इस संबंध में मुजफ्फरनगर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

वहीं जीएसटी छापेमारी के दौरान टीम पर हुए हमला प्रकरण में पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर हमलावरों के चिंहिकरण की कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम आरोपियों की पहचान की प्रयास भी किए।

GST Raid: Tax evasion of Rs 26.41 crore in Kadir Rana factory, director Shah Mohammad Rana sent to jail
माैके पर टीम - फोटो : अमर उजाला

कोर्ट में पेश  किए फर्जी बिल 
डीजीजीआई की तरफ विशेष अभियोजन अधिकारी लक्ष्य कुमार सिंह और वंदना सिंह ने कोर्ट में डीजीजीआई का पक्ष रखा और फर्जी बिल पेश किए। कचहरी परिसर में आरोपी की पक्ष की तरफ से काफी लोग मौजूद रहे। डीजीजीआई टीम को फिलहाल जनवरी 2022 से जुलाई 2024 के बीच के फर्जी बिल मिलें हैं। अब टीम इससे पहले के वर्षों के बिलों की भी जानकारी जुटा रही है। आशंका है कि टैक्स चोरी और अधिक धनराशि की हो सकती है।

यह भी पढ़ें: हाशिमपुरा कांड: सुप्रीम कोर्ट ने आठ पुलिसकर्मियों को दी जमानत, पीड़ितों के परिजन बोले- फिर हरे हो गए जख्म

GST Raid: Tax evasion of Rs 26.41 crore in Kadir Rana factory, director Shah Mohammad Rana sent to jail
माैके पर माैजूद टीम व पुलिस - फोटो : अमर उजाला

केस डायरी तलब, शाहनवाज की जमानत पर नौ दिसंबर को सुनवाई
राना स्टील में जांच के लिए पहुंची जीएसटी और मेरठ जोन की डीजीजीआई टीम के साथ धक्का-मुक्की, बदसलूकी, गाड़ी क्षतिग्रस्त करने के मामले में पूर्व विधायक शाहनवाज राना को फिलहाल राहत नहीं मिली। बचाव पक्ष की ओर से दाखिल जमानत प्रार्थनापत्र पर अदालत ने पुलिस से केस डायरी और आख्या तलब की है। सुनवाई के लिए नौ दिसंबर नियत की गई।

गुरुवार को वहलना चौक स्थित फैक्टरी में जीएसटी टीम का घेराव कर हमला किया गया था। जांच टीम की गाड़ी पर पथराव कर पकडे़ गए शाह मोहम्मद को छुड़ाने का प्रयास किया गया था। डीजीजीआई के इंटेलीजेंस ऑफिसर कौशल कुमार ने पूर्व विधायक शाहनवाज राना, पूर्व सांसद कादिर राना की बेटी सादिया एवं सारिया को नामजद किया था। तीन सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने जाकिर राना के बेटे सद्दाम राना को भी गिरफ्तार किया था। 

GST Raid: Tax evasion of Rs 26.41 crore in Kadir Rana factory, director Shah Mohammad Rana sent to jail
माैके पर माैजूद टीम व पुलिस - फोटो : अमर उजाला

केस डायरी तलब, शाहनवाज की जमानत पर नौ दिसंबर को सुनवाई
राना स्टील में जांच के लिए पहुंची जीएसटी और मेरठ जोन की डीजीजीआई टीम के साथ धक्का-मुक्की, बदसलूकी, गाड़ी क्षतिग्रस्त करने के मामले में पूर्व विधायक शाहनवाज राना को फिलहाल राहत नहीं मिली। बचाव पक्ष की ओर से दाखिल जमानत प्रार्थनापत्र पर अदालत ने पुलिस से केस डायरी और आख्या तलब की है।

सुनवाई के लिए नौ दिसंबर नियत की गई। बृहस्पतिवार को वहलना चौक स्थित फैक्टरी में जीएसटी टीम का घेराव कर हमला किया गया था। जांच टीम की गाड़ी पर पथराव कर पकडे़ गए शाह मोहम्मद को छुड़ाने का प्रयास किया गया था।

डीजीजीआई के इंटेलीजेंस ऑफिसर कौशल कुमार ने पूर्व विधायक शाहनवाज राना, पूर्व सांसद कादिर राना की बेटी सादिया एवं सारिया को नामजद किया था। तीन सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने जाकिर राना के बेटे सद्दाम राना को भी गिरफ्तार किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed