फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gst ke khilaaf tp nagar jaam

जीएसटी के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों का चक्का जाम 

Tue, 10 Oct 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Oct 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
gst ke khilaaf tp nagar jaam
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जीएसटी के खिलाफ ट्रांसपोर्टर अब आंदोलन पर उतर आये हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर मेरठ के ट्रांसपोर्टरों ने सोमवार से दो दिवसीय चक्का जाम में हिस्सा लिया। इस दौरान मेरठ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ट्रांसपोर्ट नगर में सभी प्रतिष्ठान बंद कराने के साथ ट्रकों को बाहर नहीं जाने दिया और न ही बुकिंग की। 
विज्ञापन

मेरठ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि हमारा व्यवसाय काफी निचले स्तर पर जा चुका है। जिस प्रकार किसान कर्ज में डूब हुआ है उसी तरह ट्रांसपोर्टर भी कर्ज में डूब चुका है। आये दिन सरकार डीजल के दाम बढ़ा देती है। इससे भाड़े का सही अंदाजा नही लग पाता। इससे नुकसान उठाना पड़ता है। जीएसटी की बात करे तो जब ट्रांसपोर्टर सारे टैक्स (रोड टैक्स, परमिट टैक्स, इंश्योरेंस, टोल टैक्स) देता है तो उस पर जीएसटी का भार क्यों लादा जा रहा है। हम लोगों के व्यापार में कोई उत्पादन नहीं है। खरीद और बेच नहीं है। न ही किसी प्रकार की ट्रेडिंग है। सिर्फ सेवा देते हैं, जिस प्रकार डॉक्टर सर्विस देते हैं। जब उन पर जीएसटी नहीं है तो हम पर क्यों थोपी जा रही है। इस दौरान महामंत्री दीपक गांधी, देव चरण सैन, बंटी शर्मा, शिवम विनायक, पम्मी शर्मा, पंकज अनेजा, राकेश विज, मनीष जेन, राजू रहलन, सुरेंद्र शर्मा, संजू मित्तल, योगराज धींगड़ा, सरदार खेता सिंह, अशोक विनायक, सतीश मनचंदा, हरेंद्र चौधरी, दीपक गुप्ता, अशोक शर्मा, आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


आज देंगे पीएम के नाम ज्ञापन
ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल दो दिन के लिए है। मंगलवार को ट्रांसपोर्टर जुलूस निकालते हुए कलक्ट्रेट जाएंगे और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed