{"_id":"63adfc4de51acd15df18c897","slug":"gst-department-team-investigated-kiln-in-mawana-city-news-mrt6198083194","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जीएसटी विभाग की टीम ने मवाना में की भट्ठे की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जीएसटी विभाग की टीम ने मवाना में की भट्ठे की जांच
विज्ञापन
जीएसटी विभाग की टीम ने मवाना में की भट्ठे की जांच
मेरठ। जीएसटी विभाग की ओर से टैक्स चोरी के मामले में ईंट भट्ठों की लगातार जांच की जा रही हैं। टीम ने 54 भट्ठों की सूची तैयार की है। अब मवाना स्थित मारुति ब्रिक फील्ड पर जांच की गई। यहां से जरूरी दस्तावेज लेकर टीम लौट गई। विभागीय सूत्रों के अनुसार इन दस्तावेजों की पड़ताल के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
जीएसटी विभाग की विशेष जांच टीम अब तक 12 से अधिक ईंट भट्ठों का निरीक्षण कर चुकी है। इन पर खरीद और बिक्री से जुड़े दस्तावेजों को जुटाकर उनकी जांच की गई। बालाजी बिक्र फील्ड गढ़ रोड, नंगलामल शुगर मिल के पास ईंट भट्ठे के बाद मवाना स्थित मारुति ब्रिक फील्ड पर टीम ने दस्तावेज जुटाए हैं।
वहीं, मेरठ जनपद ईंट निर्माण समिति की ओर से इस जांच का विरोध किया जा रहा है। एसोसिएशन के महामंत्री पवन मित्तल और प्रवक्ता अजय मित्तल ने बताया कि शुक्रवार को संगठन का प्रतिनिधिमंडल जीएसटी विभाग के कमिश्नर एमपी सिंह से मिलेगा।