{"_id":"605e2ed58ebc3ee64f1ce633","slug":"grp-arrested-ganja-taskar-resident-of-shamli-meerut-news-mrt53188089","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने 15 हजार का इनामी गांजा तस्कर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी ने 15 हजार का इनामी गांजा तस्कर दबोचा
विज्ञापन

मेरठ। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने करीब दो साल से वांछित चल रहे इनामी गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक आरोपी पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
जीआरपी थाने में प्रेसवार्ता के दौरान थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2019 में जीआरपी ने सिटी स्टेशन पर मौजूद एक पार्सल से 62 किलो गांजा बरामद किया था। उस दौरान पुलिस ने राकेश नाम के एक तस्कर को जेल भी भेजा था। तफ्तीश में खुलासा हुआ कि यह एक गिरोह है जो उड़ीसा से कपड़ों में छिपाकर गांजा लाते हैं और यह गांजा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सप्लाई किया जाता है।
इसी दौरान जिला शामली के थाना कैराना के गांव नंगला राई निवासी एहसान पुत्र काले के नाम का भी सामने आया। काफी तलाश के बाद जब वह नहीं पकड़ा गया तो एसपी जीआरपी मुरादाबाद मंडल की ओर से एहसान पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। तब से उसकी तलाश जारी थी।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि गांजा तस्कर एहसान सिटी स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया स्थित एटीएम के पास मौजूद है। टीम ने तत्काल उसे गिरफ्तार किया। एसओ संजय कुमार ने बताया कि एहसान ने पूछताछ में कुछ और लोगों के नामों का खुलासा किया है, जिनकी तलाश पुलिस ने शुरू की है। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।