{"_id":"69f35511ce92b09fe5091cf4","slug":"growing-number-of-athletes-over-250-registrations-in-the-new-season-meerut-news-c-72-1-mct1009-152587-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एथलेटिक्स में बढ़ रहे खिलाड़ी, नए सत्र में 250 से अधिक पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एथलेटिक्स में बढ़ रहे खिलाड़ी, नए सत्र में 250 से अधिक पंजीकरण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में 2026-27 सत्र के लिए खिलाड़ियों के पंजीकरण किए जा रहे हैं। अभी तक करीब 570 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें सबसे अधिक खिलाड़ी एथलेटिक्स में हैं। एथलेटिक्स खेल युवाओं को अधिक भा रहे हैं। इसके चलते इन खेलों अधिक खिलाड़ी आ रहे हैं। अन्य खेलों में भी पंजीकरण के लिए खिलाड़ी पहुंच रहे हैं।खेल क्षेत्र में मेरठ का नाम पहले से ही रोशन है।
एथलेटिक्स में मेरठ की पारुल चौधरी, अन्नु रानी, प्रियंका गोस्वामी, रूपल चौधरी देशभर में शहर का नाम रोशन कर चुकी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति माथुर, मानसी तोमर समेत कई खिलाड़ियों ने मेरठ का नाम रोशन किया है। इसी का असर है कि वर्तमान सत्र में एथलेटिक्स में काफी संख्या में खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। वर्तमान सत्र में करीब 570 के आसपास खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण कराया है। इसमें एथलेटिक्स में करीब 250 खिलाड़ियों ने रुचि दिखाई है। अभी पंजीकरण चल रहे हैं।
-- --
सिंथेटिक ट्रैक का पड़ेगा असर
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण पूरा हो चुका है। वर्तमान सत्र में यह ट्रैक खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए उपलब्ध रहेगा। काजीपुर निवासी सुमित भड़ाना ने बताया कि वह यहां प्रशिक्षण कर रहे हैं। अब सिंथेटिक ट्रैक बन गया तो उन्होंने किसी अन्य मैदान पर तैयारी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हसनपुर निवासी मयूर ने भी ऊंची कूद के लिए कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंजीकरण कराया है। उनका कहना है कि मेरठ से काफी एथलीट खेल में आगे बढ़ चुके हैं। उन्हें भी इसी क्षेत्र में नाम कमाना है।
विज्ञापन
बॉक्सिंग में एक रिंग, 35 खिलाड़ी
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग के लिए वर्तमान सत्र में 35 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। अब यहां 35 खिलाड़ी प्रतिदिन अभ्यास करेंगे। स्टेडियम में मात्र एक ही बॉक्सिंग रिंग है। ऐसे में बॉक्सरों को रिंग में रोजाना अभ्यास करने का मौका मिलना मुश्किल लग रहा है। खिलाड़ियों ने एक और बॉक्सिंग रिंग की मांग की है।
अब तक पंजीकरण की स्थिति
एथलेटिक्स - 250
बॉक्सिंग- 35
फुटबाल- 20
वालीबाल- 30
जिम्नास्टिक- 35
तीरंदाजी-31
क्रिकेट- 25
कुश्ती- 20
बास्केटबाल- 30
बैडमिंटन - 35
हॉकी- 30
टेबल टेनिस- 10
हैंडबाल- 20