फलावदा। नगर पंचायत के चेयरमैन अशोक कुमार सैनी द्वारा वंदन योजना के अंतर्गत भूमिया माता मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन के साथ शुभारंभ किया गया। शासन द्वारा नगर पंचायत फलावदा को भूमिया माता मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए लगभग 1.35 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ है। इसकी प्रथम किश्त 34.55 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। शासन से स्वीकृत धनराशि से भूमिया माता मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य आरंभ करा दिया गया है। चेयरमैन ने बताया कि वंदन योजना के अंतर्गत नगर पंचायत द्वारा भूमिया माता मंदिर पर हाल का निर्माण, मेन चबूतरे का निर्माण, इंटरलाकिंग टाइल्स निर्माण, मल्टीपल हैंड एंड फुट वाॅश निर्माण व स्ट्रीट लाइट पोल अधिष्ठापन कार्य व अन्य कार्य कराए जाएंगे। इस मौके पर प्रदीप कुमार विशनोई, लिपिक फहीम अहमद, रविंद्र सैनी, सुरेंद्र सैनी, विवेक सैनी, विकास पाल, यशपाल विशनोई, बुद्ध सिंह सैनी, दाताराम सैनी, हरशरण जाटव, सुरेश सैनी, भास्कर अग्रवाल, मनोज जाटव, कंवरपाल, घसीटा नाथ एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।