यूपी: दूल्हे के दोस्तों को नहीं मिला रसगुल्ला तो दुल्हन ले जाने से इनकार, बरातियों को बनाया बंधक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी की पुत्री का निकाह था। बुलंदशहर रोड स्थित एक मैरिज होम में मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने पुत्र की बारात लेकर पंहुचा था। निकाह की सारी रस्में खुशी खुशी निपट गईं। रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा अपने दोस्तों के साथ खाना खाने लगा।
बताया जाता है कि खाने के दौरान खातिरदारी में लगे दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे की प्लेट में दो रसगुल्ले रख दिए। जबकि साथ खाना खा रहे दोस्तों को रसगुल्ला नहीं दिया गया। दोस्तों को रसगुल्ला न मिलने से दूल्हे का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया।
मौजूद दुल्हन पक्ष के लोगों ने गलती मानते हुए दूल्हे को शांत करने का प्रयास किया। लेकिन वह शांत नहीं हुआ और मामला बढ़ता गया। जिसके बाद दूल्हे ने दुल्हन को साथ न ले जाने का एलान कर दिया।
इससे गुस्साए दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे समेत बारातियों को बंधक बना लिया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
पुलिस के सामने दुल्हन के पिता ने बताया कि दहेज में बुलेट बाइक न देने से दूल्हा नाराज था। अब खाने का बहाना बनाया जा रहा है। रात तक दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही थी। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि तहरीर आती है तो तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।