{"_id":"5f5935b18ebc3e338e264b44","slug":"green-vegetables-grown-on-the-courtyard-and-terrace-the-house-sardana-news-mrt5005328133","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के आंगन, छत पर उगाएं हरी सब्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के आंगन, छत पर उगाएं हरी सब्जियां
विज्ञापन
घर के आंगन, छत पर उगाएं हरी सब्जियां
सरूरपुर। हर्रा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण वाटिका सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हरी सब्जियों के पौधे रोपे और लोगों को नियमित हरी सब्जी सेवन करने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों को घर के आंगन, छत पर हरी सब्जियां बोने के लिए प्रेरित किया।
वाटिका में आंगनवाड़ी बीना तोमर ने बताया कि घर में प्लास्टिक के टूटे बर्तन में मिट्टी डालकर लौकी, तोरई, कद्दू, भिंडी आदि उगा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह सब्जियां कैमिकल से पूरी तरह मुक्त रहेंगी और इसमें भारी मात्रा में पोषक तत्व भी मिलेगा। इन सब्जियों के सेवन से बच्चों का शारीरिक विकास ठीक ढंग से होगा। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से घर के आंगन अथवा छत पर पोषण वाटिका बनाकर हरी सब्जियां उगाने की अपील की। कार्यकर्ता अनीता ने कहा कि घर में पोषण वाटिका लगाने से हरी सब्जियों पर होने वाले खर्च की बचत होगी। नियमित हरी सब्जी के सेवन से शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी। इस अवसर पर केंद्र पर हरी सब्जियों के पौधे लगाये गए। पूनम देवी ने बताया कि कुपोषण को समाप्त करने के लिए सरकार कई प्रयास कर रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से कुपोषित बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान सविता चौहान, बीना तोमर, सुषमा, सरिता, रविता व रीना आदि मौजूद रहे।