{"_id":"634c6cc56b5c5654097458c7","slug":"green-trees-cut-in-shastrinagar-and-jani-city-news-mrt609900897","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: होर्डिंग साफ दिखे, इसलिए ठेकेदारों ने काट दिए हरे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: होर्डिंग साफ दिखे, इसलिए ठेकेदारों ने काट दिए हरे पेड़
Mon, 17 Oct 2022 08:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 08:49 AM IST
सार
मेरठ में होर्डिंग माफियाओं ने हरे पेड़ों को तने से काट डाला ताकि उनके होर्डिंग साफ नजर आएं। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत डीएम दीपक मीणा से और सीएम पोर्टल पर कर दी है।
विज्ञापन
tree
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ मेें होर्डिंग माफिया ने शास्त्रीनगर डी ब्लॉक में होर्डिंग के सामने खड़े पेड़ को काट दिया। रविवार को अभिषेक सोम ने डीएम दीपक मीणा और डीएफओ राजेश कुमार को ट्वीट कर हरे पेड़ काटे जाने की जानकारी दी। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है।
इस मामले में नगरायुक्त को पत्र लिखक संबंधित होर्डिंग ठेकेदारों की जानकारी मांगी गई है। वृक्ष अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
उधर जानी ब्लॉक परिसर में खडे़ एक दर्जन से ज्यादा हरे पेड़ शनिवार की रात अज्ञात लोगों ने काट लिए। ग्रामीणों के अनुसार, कटे पेड़ो को कैंटर में लादकर ले जाया गया।
जानी खंड के विकास अधिकारी दीपक तेवतिया के अनुसार ब्लॉक की तरफ से पेड़ों को नहीं कटवाया गया है। रविवार की छुट्टी है। सोमवार को वह पेड़ काटने की जांच कर घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाएंगे।