{"_id":"68f54724b53ed376d4041ccd","slug":"green-firecracker-shops-opened-for-the-first-time-since-2017-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1006521-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वर्ष 2017 के बाद पहली बार लगी हरित पटाखों की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वर्ष 2017 के बाद पहली बार लगी हरित पटाखों की दुकानें
विज्ञापन
सुनील कैथवास....जिमखाना मैदान में पटाखों की खरीदारी।
मेरठ। वर्ष 2017 के बाद शहर में जिला प्रशासन ने हरित पटाखों के उपयोग और बिक्री को मंजूरी दी है। इससे दिवाली का उत्साह और बढ़ गया है। शहर के रामलीला ग्राउंड, जिमखाना मैदान और छावनी क्षेत्र में पटाखे की दुकानें लगाई गईं है। पूरा शहर दिवाली की तैयारियों में जुटा है। घर और बाजार रोशनी से जगमगाने लगे हैं। घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को दीपक और इलेक्ट्रिक झालरों से सजाया गया है। बाजारों में देर रात तक लोगों ने जमकर खरीदारी की।
लाइसेंस प्राप्त करने के लिए व्यापारियों को अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त किए। इसके बाद शनिवार देर रात तक तीन व्यापारियों को हरित पटाखों की बिक्री के लिए लाइसेंस जारी किए गए। जिला प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत दुकानों के आसपास अग्निशमन यंत्र, पानी की व्यवस्था और अन्य सुरक्षा उपाय अनिवार्य किए हैं। पर्यावरण के अनुकूल माने जाने वाले हरित पटाखों को सुरक्षा के साथ-साथ कम हानिकारक होने के कारण विशेष महत्व दिया जा रहा है। इन पटाखों में अनार, चकरी, फुलझड़ी, पेंसिल, रॉकेट, आलू बम, क्लासिक बम, अनार बम, बुलेट बम, स्काई शॉट और रावण बम आदि शामिल हैं।
देर रात तक खुले बाजारा
नरक चतुर्दशी पर देर रात तक बाजार खुले और लोगों ने जमकर खरीदारी की। लोगों ने पूजन सामग्री, सजावटी सामान, पुष्प, मिठाइयां, कपड़े, जूते, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक सामान सहित विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी की। ग्राहकों ने विभिन्न ऑफर्स का भी लाभ उठाया। आबूलेन बाजार में फूड फेस्टिवल जारी रहा। बाजारों को लाइट की झालरों से सजाया गया। मिठाइयों की भी खूब बिक्री हुई। रेवड़ी, गजक, और तिल से बनी अन्य मिठाइयों की मांग अधिक रही। प्रीमियम मिठाइयों के साथ-साथ मिल्क केक, डोडा बर्फी, कलाकंद और रसमलाई जैसी मिठाइयां भी खूब बिकीं।