फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Graph of pollution rises as air stops

दिन में राहत, रात में आफत बन रहा है स्मॉग

Thu, 07 Nov 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Graph of pollution rises as air stops
मोदीपुरम। हवा का रुख शांत होते ही बुधवार को स्मॉग ने फिर शहर को अपने चपेट में ले लिया। सुबह तकरीबन आठ बजे से स्थिति बिगड़नी शुरू हुई और दोपहर 12 बजते-बजते पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर 450 प्रति क्यूबिक घनमीटर का स्तर पार कर गया। मेरठ का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 325 दर्ज किया गया, जो दिल्ली-एनसीआर के शहरों में सबसे अधिक था।
विज्ञापन

सोमवार और मंगलवार को दिन में हवा की गति ठीक रहती थी। इसके चलते धूप भी खिलती थी, वातावरण में घुले खतरनाक पार्टिकुलेट मैटर बिखरने लगे थे। हालांकि रात की स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। इसके चलते एक्यूआई का औसत कुछ खास सुधार नहीं हुआ था। हवा में घुले पार्टिकुलेट मैटर लगातार मानव स्वास्थ्य पर वार कर रहे हैं। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात ठीक इसका उलट हुआ, जब पीएम 10 और पीएम 2.5 के स्तर में सुधार आया। सुबह के समय एक्यूआई 305 तक पहुंच गया था। बुधवार को सुबह आठ बजे के बाद जैसे ही हवा की गति धीमी पड़ी, स्मॉग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। दोपहर 12 बजे के बाद स्मॉग की चादर पूरे शहर में तन गई। शाम को छह बजे फिर से एक्यूआई 325 हो गया। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष ने बताया कि आने वाले तीन-चार दिन तक मौसम ऐसे ही रहेगा। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि महाचक्रवाती तूफान और पश्चिमी विक्षोभ के मिलने के आसार बन रहे हैं। इसके बाद दिल्ली-एनसीआर में 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने और बूंदाबांदी हो सकती है। तभी प्रदूषण से मुक्ति मिल सकती है।
विज्ञापन

शहर में मौसम का हाल
पल्लवपुरम --355
जयभीमनगर 329
गंगानगर 326
बेगमपुल 317
दिल्ली रोड 339
प्रमुख शहरों में एक्यूआई का स्तर
मेरठ 325
बागपत 304
गाजियाबाद 294
हापुड़ 260
ग्रेटर नोएडा 247
नोएडा 237
बुलदंशहर 210
दिल्ली 214
गुरुग्राम 168
वर्जन--
जहां भी शिकायत मिल रही है, वहां पर जाकर टीम निरीक्षण कर रही है, ईंट भट्ठों और कोल्हूओं पर छापा मारा जा रहा है। जहां पर भी कमी मिल रही है, कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशसासन के साथ मिलकर ग्रेप सिस्टम के अनुसार काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरके त्यागी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी
वर्जन
सुबह के समय स्मॉग रहेगा, हवा की गति धीमी रहेगी। दोपहर में मौसम साफ रहने के आसार हैं। रात में अभी स्मॉग बना रहेगा। मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है।
डा. एन. सुभाष, मौसम वैज्ञानिक आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed