फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Grand celebration of Ramlila and Ravan Dahan on Dussehra in Machhra

Meerut News: माछरा में दशहरे पर रामलीला, रावण दहन का भव्य आयोजन

Tue, 20 Oct 2026 09:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
Grand celebration of Ramlila and Ravan Dahan on Dussehra in Machhra
माछरा। दशहरा पर्व पर माछरा में श्रीरामलीला का मंचन हुआ, साथ ही विशाल मेले का भी आयोजन किया गया। रामलीला मैदान से रामचंद्र, लक्ष्मण, रावण, हनुमान और सुग्रीव बग्गियों में यात्रा पर निकले। यात्रा ब्लॉक माछरा के युद्ध मैदान पहुंची, जहां कलाकारों ने राम-रावण युद्ध का मंचन किया। इंजीनियर नागेंद्र शर्मा ने मेले का शुभारंभ किया और रामलीला समिति को 21 हजार रुपये भेंट किए। समिति अध्यक्ष बिजेन्द्र शर्मा ने नागेंद्र शर्मा को सम्मानित किया। राम ने रावण का वध कर धर्म की विजय स्थापित की। रात्रि करीब 10 बजे रावण के पुतले का दहन हुआ, जिससे क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। आसपास के गांवों से हजारों ग्रामीण मेले में पहुंचे। पुलिस चौकी इंचार्ज हेमंत सागर, दरोगा मोहित सक्सेना और सतीश कुमार सहित पुलिसकर्मी व्यवस्था में मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed