फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gramino ka jilapurti karyalya par pardarshan

ग्रामीणों का जिलापूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन

Sun, 23 Sep 2018 01:42 AM IST
amarujala
amarujala Updated Sun, 23 Sep 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
gramino ka jilapurti karyalya par pardarshan
meerut - फोटो : meerut

विज्ञापन
 सरधना तहसील के गांव पांचली बुजुर्ग के ग्रामीणों ने गांव के दोनों राशन डीलरों पर राशन कालाबाजारी का आरोप लगाकर जिलापूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान पति शहजाद, नसीम चौहान के नेतृत्व में गांव के लोग जिलापूर्ति कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि गांव में ऋषिपाल और इकबाल सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चलाते हैं। वह सभी परिवारों को राशन नहीं देते हैं। राशन की कालाबाजारी भी करते हैं। प्रधान पति की शिकायत पर अधिकारी जांच के लिए पहुंचे थे। जांच में गांव के ही एक व्यक्ति के घर पर सरकारी राशन के बोरे मिले थे। भवन स्वामी फारूख ने स्वीकार किया था कि घर में मिला राशन उसने कोटेदार से खरीदा है। मामले में थाना सरूरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राशन डीलर जनता को धमका रहे हैं। ग्रामीणों ने राशन एजेंसियों को निरस्त करने की मांग की। इस संबंध में जिलापूर्ति अधिकारी विकास गौतम का कहना है कि शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विष्णु, तहसीन, राजू, किशोरीलाल आदि मौजूद रहे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed