फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gram panchyat of rohta block backward from target

रोहटा ब्लॉक की कई ग्राम पंचायतें लक्ष्य से पिछड़ीं

Sat, 28 Dec 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
gram panchyat of rohta block backward from target
रोहटा। जिले के परियोजना निदेशक भानू प्रताप सिंह द्वारा ब्लॉक रोहटा में की गई विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कई योजनाओं के लक्ष्य पिछड़े मिले। स्वच्छ भारत मिशन अभियान, गोशाला, मनरेगा, समूह की प्रगति खराब मिली और मनरेगा का भी लक्ष्य संतोषजनक नहीं मिला। परियोजना निदेशक ने बीडीओ रोहटा और ग्राम पंचायतों की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

रोहटा विकास खंड में 42 ग्राम पंचायतें जनपद की आती हैं। इनमें स्वच्छता अभियान, मनरेगा, स्वयं सहायता समूह, गोशाला, तालाब और विकास की अन्य योजनाओं का लक्ष्य काफी दिन से पिछड़ा हुआ है। परियोजना निदेशक भानू प्रताप सिंह शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय में समीक्षा बैठक करने पहुुंचे। रोहटा खंड विकास अधिकारी सुधा आर्य, एडीओ पंचायत विवेकानंद, ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों के साथ परियोजना निदेशक की समीक्षा बैठक दो घंटे से अधिक समय तक चली। बैठक के दौरान परियोजना निदेशक ने बताया कि रोहटा विकास खंड की ग्राम पंचायतों की स्वच्छ भारत मिशन अभियान, गोशाला, मनरेगा, तालाब निर्माण और स्वयं सहायता समूह की प्रगति काफी खराब मिली। इन ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत मानव दिवसों का सृजन होना था लेकिन अभी तक नहीं हो पाया है। परियोजना निदेशक ने बताया कि समीक्षा बैठक में पता चला कि बीडीओ और ग्राम पंचायत अधिकारी विभिन्न योजनाओं की समय से लक्ष्यपूर्ति को लेकर गंभीर नहीं हैं। जिसके चलते वह जल्द पुन: समीक्षा बैठक करेंगे और योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति में पिछड़े कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करेंगे। इस दौरान बीडीओ सुधा आर्य, एडीओ पंचायत विवेकानंद, मनोज शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र सिंह, सोनू कुमार, अतुल कुमार, मनीष कुमार, विपिन कुमार, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed