{"_id":"a8b788c46af6a0b5a83501925317f5fb","slug":"gram-panchayat-chunav-meerut-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण में 104 गांवों के मतदाता करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण में 104 गांवों के मतदाता करेंगे मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 26 Nov 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक चुनाव/ एसपी ट्रैफिक पीके तिवारी ने बताया कि प्रथम चरण के अंतर्गत मेरठ, जानी और रोहटा ब्लाक के 104 गांवों में मतदान होना है। चुनाव में किसी भी स्थिति में निपटने के लिए मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में फोर्स लगाई जाएगी। एक कंपनी आरएएफ, तीन कंपनी पीएसी, तीन एडिशनल एसपी, सात सीओ, 10 इंस्पेक्टर, 12 थाना प्रभारी, 162 सब इंस्पेक्टर, 109 हेडकांस्टेबल, 1093 सिपाही और 1063 होमगार्ड चुनाव ड्यूटी में तैनात रहेंगे।
ब्लाक के अंतर्गत आने वाले सर्किल के सीओ और थाने के प्रभारी अलग से तैनात रहेंगे। एक कंपनी फोर्स क ो रिजर्व में रखा जाएगा। प्रत्येक ब्लाक पर एडिशनल एसपी फोर्स के साथ तैनात रहेंगे। संवेदनशील, अति संवेदनशील और संवेदनशील प्लस की श्रेणी वाले गांवों में पीएसी और आरएएफ तैनात रहेगी। बवाली गांवों को देखते हुए पुलिस अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि वह मतदान केंद्राें का जायजा लेकर जांच कर लें।