फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Governor will give medals to 61 promising

61 होनहारों को मेडल देंगी राज्यपाल

Tue, 02 Feb 2021 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Governor will give medals to 61 promising
मेरठ। सीसीएसयू में नौ मार्च को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि समारोह दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट में राज्यपाल 61 होनहारों को मेडल देंगी और दूसरी शिफ्ट में कुलपति 184 टॉपर्स को मेडल देंगे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में दो सीट छोड़कर छात्रों को बिठाया जाए या सभी टॉपर्स को बुलाया जाए, इसको लेकर शासन की गाइड लाइन का इंतजार है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने एमफिल के टॉपर्स की सूची न मिलने पर नाराजगी जताई। विभागाध्यक्ष ने बताया कि कई कोर्सों में अभी प्रैक्टिकल नहीं हुए हैं। कुलपति ने स्पष्ट किया कि हर हाल में मौखिक परीक्षाएं पूरी कराकर 10 फरवरी तक टॉपर्स की सूची फाइनल करें। 15 फरवरी तक मेडल और प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सभी काम हो जाना चाहिए।
विज्ञापन

प्रेक्षागृह में हैं 12 सौ सीटें
नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में 12 सौ सीटें हैं। अगर सभी टॉपर्स को बुलाया जाए तो भी सीटें बच जाती हैं, लेकिन कोरोना की वजह से विवि प्रशासन दो सीटें छोड़कर छात्रों को बिठाने की योजना बना रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जब सिनेमा हाल में 100 फीसदी सीटों पर बिठाने की अनुमति दे दी गई है तो सभी टॉपर्स को भी बुलाया जा सकता है। इसको लेकर राजभवन के निर्देशों के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच फरवरी तक मांगी आख्या
सभी विभागाध्यक्षों से पांच फरवरी तक प्रगति आख्या मांगी है। नई शिक्षा नीति को लेकर सरकार द्वारा यूजी कोर्सों के अपलोड किए गए सिलेबस पर सभी विभागाध्यक्षों से सुझाव देने के लिए कहा गया है। बैठक में प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा, वित्त नियंत्रक सुशील कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed