{"_id":"5d8916b48ebc3e01783418a0","slug":"governor-of-gujarat-took-information-about-shamli-from-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात के राज्यपाल ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से ली शामली के बारे में जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात के राज्यपाल ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से ली शामली के बारे में जानकारी
Tue, 24 Sep 2019 12:32 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
शामली के बारे में जानकारी लेते राज्यपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शामली पहुंचकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से बातचीत कर शहर के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
सोमवार को गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत शहर के मोहल्ला रेलपार में लवराज सिंह उर्फ लोकेंद्र सिंह के यहां रिश्तेदारी में पहुंचे। वे करीब आधा घंटे तक रहे। बताया गया है कि राज्यपाल मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम में गए थे। वहां से लौटते समय वे शामली में रुके। उनके आने की सूचना पर डीएम अखिलेश सिंह और एसपी अजय कुमार भी पहुंचे। राज्यपाल के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने रिश्तेदारों, परिवार के लोगों से बातचीत की। इस दौरान सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, हरिओम पाठक, विशेष त्यागी, सतबीर सिंह, महाराज सिंह और सतबीर सिंह आदि के साथ उन्होंने बातचीत की।
विज्ञापन
पूर्व सभासद सुरेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि उनके परिवार में करीब दस साल से राज्यपाल के साथ रिश्तेदारी है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत आर्य समाज से जुड़े हुए होने के कारण रिश्तेदारी बनने से पहले भी वे शामली में आर्य समाज के कार्यक्रम में कई बार आ चुके हैं। सुरेंद्र आर्य के मुताबिक इस दौरान उन्होंने शहर में जाम व अन्य मामलों पर अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/