फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Governor Anandiben Patel is a advise to DM of Muzaffarnagar for the benefit of farmers

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं- गुजरात मॉडल की तरह यूपी में किसानों को जमीन उपलब्ध कराएं डीएम

Thu, 05 Mar 2020 02:07 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 05 Mar 2020 02:07 AM IST
सार

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा जैविक खेती करने वाले किसानों को बाजार उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन
Governor Anandiben Patel is a advise to DM of Muzaffarnagar for the benefit of farmers
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि कीटनाशक और रासायनिक उर्वरकों से पैदा हो रहे उत्पादों से बीमारियां बढ़ रहीं हैं। आम आदमी को इनसे बचाने के लिए जैविक खेती की जरूरत है। हम इसके प्रेरक गांव भी तैयार कर सकते हैं, जो किसान जैविक खेती कर रहे हैं उन्हें बाजार उपलब्ध कराया जाना चाहिए। शहर में जिस दिन साप्ताहिक अवकाश रहता है, उस दिन इन किसानों को अपने सामान की बिक्री के लिए जगह आवंटित की जानी चाहिए। जिलास्तर पर डीएम को यह काम करना है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कृषि विज्ञान केंद्र व जिला महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
विज्ञापन


स्वामी कल्याणदेव कृषि विज्ञान केंद्र बघरा में बुधवार को किसान संवाद कार्यक्रम में पहुंचीं राज्यपाल ने कहा कि गुजरात में यह मॉडल लाभकारी साबित हुआ है। किसान देश और दुनिया का पेट भरने का काम करता है। ऐसी व्यवस्था बने कि किसान विश्व में कहीं भी अपने उत्पाद को बेच सके। पूरे भारत में टीबी के मरीज यूपी में सबसे ज्यादा हैं। एक-एक गांव में चार-पांच मरीज मिल रहे हैं। मरीजों की जांच और उपचार कराने में गांव के जागरूक लोगों को सहयोग करना होगा। गांवों में अभी भी महिलाएं बड़ी संख्या में कुपोषण की शिकार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में प्रति वर्ष छह हजार महिलाओं की जान प्रसव के दौरान जा रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिला के साथ उसके पति को भी आना चाहिए। जो पैसा सरकार देती है उससे महिला को दूध और फल खिलाने चाहिए। पति अपनी जिम्मेदारी समझे तो मौतों में कमी आएगी। राज्यपाल ने महिलाओं से भी खेती और पशुपालन में आगे आने की अपील की।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जिले में पांच घंटे रहीं। इस बीच उन्होंने बोपाडा में परिषदीय स्कूल, तालाब, शहर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र बघरा, महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। विकास भवन में अफसरों के साथ बैठक भी ली। 

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सबसे पहले सुबह 10.45 बजे गांव हुसैनपुर बोपाडा के तालाब और परिषदीय स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत भी की। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर छात्राओं से संवाद किया। जिला महिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को देखा। विकास भवन में अफसरों और एनजीओ के संचालकों से वार्ता की। राज्यपाल ने स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र बघरा में किसानों से संवाद किया। यहां उन्होंने किसानों से जैविक खेती करने पर जोर दिया। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र में लगाई गई जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी को देखा और महिला समूहों से बात की। किसानों को प्रमाणपत्र भी जारी किए। गंगा यात्रा और स्वच्छता पर लगी प्रदर्शनी भी देखी। उन्होंने दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल का वितरण भी किया। राज्यपाल जिले में पूरे पांच घंटे रहीं। सुबह 10. 45 बजे से अपराह्न 3. 45 बजे तक लगातार उनके कार्यक्रम रहे। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed