फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Government should watch films on ruined traders: Atul

उजड़ते हुए व्यापारियों की फिल्म देखे सरकार : अतुल

Wed, 08 Apr 2026 03:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Government should watch films on ruined traders: Atul
सेंट्रल मार्केट में कार्रवाई से पहले मौजूद व्यापारी नेता नवीन गुप्ता।   .......... संवाद....... - फोटो : Archive
सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के सीलिंग आदेश के बाद अब सियासत चरम पर है। मंगलवार को सपा विधायक अतुल प्रधान और अन्य नेताओं ने व्यापारियों के बीच पहुंचकर उनका दर्द बांटा। भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि भाजपा फिल्मों का प्रचार कर रही है जबकि असली फिल्म तो यहां उजड़ते हुए व्यापारियों की चल रही है। देखना है तो सरकार इस फिल्म को देखे।
विज्ञापन


अतुल प्रधान ने भाजपा सरकार और स्थानीय सांसदों-विधायकों पर जमकर कटाक्ष किए। प्रधान ने आरोप लगाया कि कंपाउंडिंग (शमन शुल्क) के नाम पर सरकार ने व्यापारियों से 70 करोड़ रुपये जमा करा लिए लेकिन राहत के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिला। उन्होंने कहा कि मेरठ के सांसद जिन पर श्रीराम का तमगा है वे भी इस संकट की घड़ी में व्यापारियों के बीच नहीं पहुंच रहे हैं। सभी भाजपाइयों ने व्यापारियों से दूरी बना ली है। उन्होंने कहा कि मेरठ में भाजपा का पश्चिम यूपी का सबसे बड़ा कार्यालय है लेकिन उनको सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों की समस्या सुनने का समय नहीं है। प्रधान ने कहा- व्यापारी बंटे नहीं, एकजुट होकर रहें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव व्यापारियों के साथ हैं और उन्होंने कहा है कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर नया नियम लाकर इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। कहा, हमारी सपा सरकार के दौरान व्यापारियों को भरपूर मदद मिली थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी सेंट्रल मार्केट पर कार्रवाई नहीं होने दी थी। हमने सदन में भी सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों की आवाज उठायी। कहा कि ये सभी व्यापारी भाजपा समर्थक हैं इन्हें तो सरकार को राहत देनी ही चाहिए। इसके बाद भी सरकार ने व्यापारियों की सुध नहीं ली। भाजपा की सरकार घमंड में है। सपा नेता डॉ. आदित्य कुमार ने कहा कि सपा का एक-एक कार्यकर्ता व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने मांग की कि सरकार को न्यायालय में मजबूती से पक्ष रखकर व्यापारियों को राहत दिलानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी भी दिखे नाराज
संकट की इस घड़ी में भाजपा नेताओं की अनुपस्थिति पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई। व्यापारी नेता जितेंद्र अग्रवाल अट्टू ने सीधे तौर पर कहा कि व्यापारियों के साथ धोखा हो रहा है और भाजपा का कोई जनप्रतिनिधि सुध लेने नहीं आया। तरुण गुप्ता ने तीखा हमला करते हुए कहा कि पूर्व में भाजपा के कुछ जनप्रतिनिधियों ने मिठाइयां बंटवाकर व्यापारियों का अपमान किया था लेकिन अब जरूरत के समय कोई नेता नहीं आ रहा है। इसे व्यापारी कभी नहीं भूल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed