फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Government should curb drug abuse and casteism: Puran Singh

नशे और जातिवाद पर अंकुश लगाए सरकार : पूरन सिंह

Fri, 16 Jan 2026 08:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 16 Jan 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
Government should curb drug abuse and casteism: Puran Singh
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरन सिंह का सम्मान समारोह में में उपस्थित
चाैहान चाैपाल में सर्व समाज की बैठक में किसान, मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाई मांग
विज्ञापन

मिलावटी दूध पर रोक लगाने की मांग भी उठी
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। सर्व समाज की पंचायत में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरन सिंह ने नशामुक्ति के लिए आवाज उठाई। उन्होंने सर्व समाज को नशे और मिलावट के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। सरकार से नशे और जातिवाद पर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग की।
मवाना, हस्तिनापुर एवं रामराज क्षेत्र के सर्व समाज की पंचायत चौहान चौपाल में हुई। पंचायत के संयोजक निपुण चौहान रहे। पंचायत के मुख्य अतिथि किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरन सिंह ने कहा कि समाज की युवा पीढ़ी को नशे से दूर करके ही हम एक उज्ज्वल भविष्य और समृद्ध भारत बना सकते हैं। समाज में तेजी बढ़ते जातिवाद से देश को बहुत नुकसान होगा और हमें एक मजबूत समाज के निर्माण के लिए जातिवाद से बचना होगा। उन्होंने सरकार से अपील की कि मिलावटी दूध पर रोक लगाई जाए ताकि किसान को दूध का सही दाम मिल सके और किसान को लाभ हो।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को उनकी फसल का सही दाम देने के लिए कड़े कानून बनाने की मांग की। उन्होंने मवाना चीनी मिल में स्थानीय युवाओं को नौकरी पर रखने की वकालत की। उन्होंने ऐसा न करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। पंचायत में सुधा चौहान ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में अंशुल तोमर, लोकेश राणा, नौबहार सिंह, श्याम सिंह चौहान, विजय राघव, सुन्दर सिंह फौजी अनिल तोमर आदि संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अध्यक्षता पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें में राजू चौहान, कमल त्यागी, आदित्य गोयल, रामगोपाल त्यागी, संदीप रस्तोगी, हिमांशु जैन, अक्षत जैन, राजन गुप्ता, निशांत रस्तोगी, विशाल चौधरी, रतन चौहान, अमरदीप चौहान, शिवम गुर्जर, प्रदीप चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed