फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   government school children in up will speak 22 languages Ek Bharat Shreshtha Bharat

यूपी में अब सरकारी स्कूल के बच्चे सीखेंगे 22 भाषाएं, 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के तहत हुई शुरुआत

Wed, 21 Nov 2018 11:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 21 Nov 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
government school children in up will speak 22 languages Ek Bharat Shreshtha Bharat
किताबी ज्ञान के साथ-साथ बच्चों को बहुभाषी बनाने के लिए सरकार ने एक अभिनव प्रयोग शुरू किया है। इसमें कक्षा एक से 12 तक के बच्चों को देश की 22 भाषाएं लिखने, पढ़ने और बोलने में समृद्ध करने की शुरूआत की गई है। बच्चे इन्हें सीखकर अपने परिवार से भी साझा करेंगे। सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत इसकी शुरूआत कर दी गई है। 
विज्ञापन


अभी तक स्कूलों में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत व उर्दू का ज्ञान ही बच्चों को दिया जाता था। अब सरकार ने मंगलवार से ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत भाषा संगम की शुरूआत की है। इसमें बच्चों को अलग-अलग तिथि में अलग-अलग भाषाओं का ज्ञान दिया जाएगा। कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों तथा शैक्षिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रार्थना सभा के समय पांच वाक्य पढ़े जाएंगे।
विज्ञापन


कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों को इन वाक्यों पर पोस्टर विकसित करने होंगे, जिन्हें विद्यालय में लगाया जाएगा। शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यार्थियों को तय तिथि के अनुसार उसी भाषा में संबोधित करना होगा। इसके लिए सरकार ने ई-पाठशाला, वेबसाइट पर मुद्रित एवं डिजिटल बुक, रिकार्डिंग के डायलॉग अपलोड कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत कक्षा 1 से 12 तक हुई शुरूआत

मवाना ब्लॉक के स्कूलों में शुरूआत 
शासनादेश के बाद मवाना ब्लाक के सभी स्कूलों में विभिन्न भाषाओं का ज्ञान देने के लिए मंगलवार को असमी भाषा के बारे में बच्चों को बताया गया। बच्चों ने इस कार्यक्रम के तहत अपना नाम बोलना, नमस्कार आदि दिनचर्या में बोले जाने वाले शब्दों को असमी भाषा में बोलना व पढ़ना सीखा।

शासन के इस आदेश के बाद स्कूलों में विभिन्न भाषाओं का बच्चों को ज्ञान देने के लिए कार्यक्रम आयोजित करा दिया गया है, जो अच्छी पहल है। इससे बच्चों को देश की सभी 22 भाषाओं का ज्ञान होगा और बच्चा देश के किसी भी कोने में जाकर आसानी से वहां के लोगों से बातचीत कर सकता है। -ध्यानचंद, एबीएसए मवाना   

यह रहेगा कार्यक्रम  
20 नवंबर को असमी, 22 नवंबर-बंगाली, 26 नवंबर-बोडो, 27 नवंबर-डोंगरी, 28 नवंबर-गुजराती, 29 नवंबर-हिंदी, 30 नवंबर-कन्नड़, 03 दिसंबर-कश्मीरी,04 दिसंबर-कोंकणी, 05 दिसंबर-मैथिली, 06 दिसंबर-मलयालम, 07 दिसंबर-मणिपुरी, 10 दिसंबर-मराठी,

11 दिसंबर-नेपाली, 12 दिसंबर-उडिय़ा, 13 दिसंबर-पंजाबी, 14 दिसंबर-संस्कृत, 17 दिसंबर-संधाली, 18 दिसंबर-सिंधी, 19 दिसंबर-तमिल, 20 दिसंबर-तेलगू और 21 दिसंबर को उर्दू भाषाओं का ज्ञान दिया जाएगा। हर माह कैलेंडर इसी तर्ज पर अपडेट किया जाएगा। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed