फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Government procurement will not be possible without Farmer ID, providing relief to farmers in consolidation villages

Meerut News: फार्मर आईडी के बिना नहीं होगी सरकारी खरीद, चकबंदी गांवों के किसानों को राहत

Mon, 20 Apr 2026 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Government procurement will not be possible without Farmer ID, providing relief to farmers in consolidation villages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी को विभिन्न विभागों की योजनाओं में अनिवार्य करने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में कृषि विभाग को आदेश जारी कर एसडीएम और तहसीलदार को समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि कृषि विभाग की सभी योजनाओं में 31 मई तक फार्मर आईडी को अनिवार्य रूप से लागू करने की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर होने वाली सभी खरीद में भी फार्मर आईडी तत्काल प्रभाव से अनिवार्य कर दी गई है। जिन गांवों में चकबंदी और सर्वे की प्रक्रिया चल रही है, वहां कई किसानों की फार्मर आईडी अपडेट नहीं हो सकी है। इस कारण किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर अपनी फसल बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए शासन ने ऐसे गांवों के किसानों को राहत दी है। निर्देश दिए हैं कि चकबंदी और सर्वे से प्रभावित गांवों के किसानों को उनकी भूमि की सीमा तक, पूर्व की व्यवस्था के आधार पर कृषि एवं खाद्य विभाग द्वारा फसल बेचने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सरधना तहसीलदार ज्योति सिंह ने कर्मचारियों को जानकारी देते हुए बताया कि जिन किसानों की फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी है या अपडेट नहीं हो सकी है, उनकी प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराई जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करें और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed